ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Top News Today: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, यूपी बोर्ड जीव विज्ञान और गणित का पेपर लीक

UP Top News Today: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, यूपी बोर्ड जीव विज्ञान और गणित का पेपर लीक

UP Top News Today: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि राज पाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। वहीं, यूपी बोर्ड की 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को लीक हो गया।

UP Top News Today: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, यूपी बोर्ड जीव विज्ञान और गणित का पेपर लीक
Srishti Kunjहिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 29 Feb 2024 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Top News Today 29 February 2024: सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्री बनाए जाने में देरी पर खुलकर नाराजगी जताई है। ओपी राजभर ने ऐलान करते हुए कह दिया है कि राज पाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। वहीं, स्वामी प्रसाद और सलीम शेरवानी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से एक और नेता नाराज हैं। नेता रेवती रमण सिंह गठबंधन में इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस को देने पर नाराज दिखे। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे बीते ढाई साल से बात नहीं की है। वहीं, सीबीआई समन पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए CBI को प्रकोष्ठ बता दिया। वहीं, यूपी बोर्ड की 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को लीक हो गया। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही पर्चा वायरल होने लगा।

पढ़ें यूपी की टॉप न्‍यूज

मंत्री न बनाए जाने से नाराज ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, राज पाट नहीं मिला तो...

सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्री बनाए जाने में देरी पर खुलकर नाराजगी जताई है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि राज पाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि भर जाति का राज पाट होली के दिन छीना गया था। इसलिए मैं होली नहीं मानता हूं।

मंत्री न बनाए जाने से नाराज ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, राज पाट नहीं मिला तो...

रेवती रमण भी अखिलेश से नाराज, सपा को लगेगा एक और झटका?अटकलों पर क्या बोले पूर्व सांसद

स्वामी प्रसाद और सलीम शेरवानी के बाद सपा को एक और झटका लग सकता है। सपा के कद्दावर नेता रेवती रमण सिंह गठबंधन में इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस को देने पर नाराज दिखे। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे बीते ढाई साल से बात नहीं की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: रेवती रमण भी अखिलेश से नाराज, सपा को लगेगा एक और झटका?अटकलों पर क्या बोले पूर्व सांसद

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के 4 आरोपित गिरफ्तार, मार्कशीट, प्रवेश पत्र, ब्लैंक चेक बरामद

इटवा पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल, एसटीएफ गोरखपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त टीम ने इनके पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, प्रवेश पत्र, ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन व लैपटाप बरामद की है। आरोपितों में तीन देवरिया जिले के हैं जबकि एक अन्य पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले का निवासी है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के 4 आरोपित गिरफ्तार, मार्कशीट, प्रवेश पत्र, ब्लैंक चेक बरामद

दो गैंगरेप पीड़िताओं ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

कानपुर में घाटमपुर के बरौली गांव में गैंग रेप से क्षुब्ध दो किशोरियों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घाटमपुर पुलिस ने घटना में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एडीशनल सीपी हरीश चन्दर गुरुवार को मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल के साथ ही पीड़ित परिवार से पूछताछ की। घटना की शुरुआत मंगलवार को ही हो गई थी। ईंट भट्ठा में लेबर सप्लाई करने वाले ठेकेदार रामरूप का बेटा रज्जू दबंग किस्म का है।

दो गैंगरेप पीड़िताओं ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

यूपी: प्लॉट में मिलीं मानव हड्डियां और नरमुंड, एक आदमी संग इतने बच्चों के अवशेष

कानपुर में बर्रा के दामोदर नगर स्थित एक खाली प्लॉट में बोरे में भरे मानव अवशेष व एक नरमुंड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा बर्रा थाने की फोर्स के साथ पहुंचीं। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। उनका डीएनए संरक्षित किया जाएगा। बोरे से तंत्रमंत्र की सामग्री भी मिली है।

यूपी: प्लॉट में मिलीं मानव हड्डियां और नरमुंड, एक आदमी संग इतने बच्चों के अवशेष

सपा ने बुलाई यूथ संगठन की बड़ी बैठक, अखिलेश-शिवपाल का यूथ फ्रंटल संग मंथन

समाजवादी पार्टी ने आज यूथ संगठन की सबसे बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी यूथ फ्रंटल को चुनाव में जुट जाने और बूथ स्तर पर यूथ को मेहनत करने के निर्देश दिये जायेंगे। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और अंबेडकर वाहिनी की बैठक भी आज होगी।

सपा ने बुलाई यूथ संगठन की बड़ी बैठक, अखिलेश-शिवपाल का यूथ फ्रंटल संग मंथन

सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी ने दी PDA वाली दलील

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में आज पूछताछ के लिए बुलाया है। उनका नाम इस मामले में सीबीआई ने गवाह के तौर पर दर्ज किया है। लेकिन वह सीबीआई के सामने आज पेश नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी ने दी PDA वाली दलील

इस शहर में महिला नहीं सुरक्षित, दो छात्राओं से रेप की कोशिश, एक के परिजनों को पीटा

नवाबगंज क्षेत्र में दो जगहों पर इंटर व बीए की छात्राओं से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दोनों मामलों में केस दर्ज कराया गया है। पहली घटना एक महिला की इंटर में पढ़ने वाली बेटी के साथ हुई। आरोप है कि कस्बे में ही रहने वाला दीपक श्रीवास्तव उसकी 17 वर्षीया बेटी को कॉलेज आते जाते देख रास्ते में छेड़छाड़ करता था।

इस शहर में महिला नहीं सुरक्षित, दो छात्राओं से रेप की कोशिश, एक के परिजनों को पीटा

जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा यूपी, सीएम योगी बोले

सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में ऐसा राज्य होगा, जहां तहसील स्तर पर फायर स्टेशन होंगे। हमने कानून व्यवस्था में व्यापक रिफॉर्म के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। साथ ही उनके आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम आगे बढ़ाए गए हैं। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में आज अग्निशमन विभाग प्रदेश की इमरजेंसी सेवाओं में एक बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए अपने आप को तैयार कर रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा यूपी, सीएम योगी बोले

यूपी में आउटसोर्सिंग और संविदा कार्मिकों के न्यूनतम वेतन पर फैसला एक माह में

यूपी में  अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डा. देवेश चतुर्वेदी के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर सार्थक निर्णय लिए गए। जिसमें आउटसोर्सिंग  व संविदा कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन सेवा नियमावली पर एक माह में निर्णय कराने की बात कही गई। यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने दी है।

यूपी में आउटसोर्सिंग और संविदा कार्मिकों के न्यूनतम वेतन पर फैसला एक माह में

यूपी की अन्‍य खबरें और अपडेट्स के लिए बने रहिए 'लाइव हिन्‍दुस्‍तान' के साथ