CNG Crisis: मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी सीएनजी पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। एक प्रमुख गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने के कारण सप्लाई ठप होने से वाहनों में गैस भरवाने में दिक्कतें हो रही हैं।

Bihar Vidhansabha Chunav Result: बिहार चुनाव नतीजे में महागठबंधन की करारी हार पर AIMIM का बड़ा बयान सामने आया है। एआईएमआईएम ने अपने बयान में कहा कि ऐसे नतीजे इसलिए देखने को मिले क्योंकि बिहार में मुस्लिम वोटर बंट गए।
मुंबई एयरपोर्ट पर 12.58 करोड़ रुपये कीमत का 10.488 किलो सोने के साथ 12 आरोपियों कको डीआरआई ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी दुबई से सिंगापुर, बैंकॉक और ढाका जाने वाले ट्रांजिट यात्री कैरियर के रूप में काम करते थे। वहीं, 2 हैंडलरों का कनेक्शन गोरखपुर से है।

Stikes: महाराष्ट्र में गुरुवार यानी आज ओला, ऊबर और रैपिडो जैसे ऐप-आधारित टैक्सी व बाइक-टैक्सी चालकों ने एक दिन की हड़ताल कर दी है, जिससे मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में यात्रा में बड़ी परेशानी हो सकती है।

पचास साल पहले मराठियों ने प्रयागराज में शुरू किया था गणेश महोत्सव का आयोजन। तब के इलाहाबाद के दारागंज मोहल्ले में आकर बसे थे 250 मराठी परिवार। अब उनकी संख्या घटकर 50 रह गई है लेकिन बप्पा का त्योहार पूरी भव्यता से मनाते हैं।

पश्चिम रेलवे ने गुजरात होकर आवाजाही करने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। ये स्पेशल ट्रेनें रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर चलाई जाएंगी।

Ahmedabad- Mumbai Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद के बीच महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे मंत्रालय ने बताया कि इस रूट पर अब बुलेट ट्रेन नहीं बल्कि स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। मंत्रालय ने इसकी वजह भी बताई है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर राज ठाकरे की मनसे को दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि वह मुंबई जाकर काम करेंगे और मराठी नहीं बोलेंगे, चाहे उन्हें जान से मारकर शहीद ही क्यों न कर दिया जाए।

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की एयरपोर्ट कंपनी ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए 1 अरब डॉलर (करीब 8618 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है। भारत के एयरपोर्ट सेक्टर को मिली यह अब तक की सबसे बड़ी प्राइवेट फंडिंग है।

ए मुजाहिद रुक जा, रुक जा रे... लेकिन इस गिड़गिड़ाहट, गुहार का कोई असर नहीं होता और लड़का फांसी के फंदे से लटककर जान दे देता है। मामला राजस्थान के जोधपुर का है। इस घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Earthquake in MP: मध्य प्रदेश के के खंडवा, खरगौन और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कितनी रही तीव्रता और कहा रहा इसका केंद्र जानें…

एमपी और महाराष्ट्र के बीच 'ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना' के लिए समझौता हुआ है। एमपी के सीएम मोहन यादव और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के बहाने होटल में ले जाने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग ले रही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषी बिहार और यूपी (पूर्वांचल) के लोगों पर राज ठाकरे की मनसे द्वारा किए जा रहे हमले को लेकर सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

दिल्ली से दोपहर 03:35 बजे विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और शाम 16:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई से शाम 18:10 बजे विमान जौलीग्रांट आएगा और 19:10 बजे वापस जाएगा।

महाराष्ट्र के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में कथित 122 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही मुंबई आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में छापेमारी की।

साइबर ठगों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को धनशोधन के मामले में फंसाने की धमकी देकर मुंबई से दिल्ली तक पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान जालसाजों ने महिला को धमकाकर उसकी दो एफडी तुड़वाई और 29.10 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए।

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अब मुंबई के लिए भी 10 मार्च से फ्लाइट मिलने लगेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को इसके लिए अनुमति मिल गई है। हिंडन से रोजाना मुंबई के लिए विमान उड़ेगा और मुंबई से यहां पहुंचेगा।

भारत के मोस्ट वांटेड माफिया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई वाली जिस दुकान को खरीदने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था, वह अब यूपी के कांच कारोबारी हेमंत जैन की हो गई है। हेमंत जैन इस दुकान में भी अपना कांच का ही कारोबार करेंगे

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि 'बंटेंगे तो कटेंगे', एक हैं तो सेफ हैं, घुसपैठिया.. का इस्तेमाल सबसे ज्यादा झारखंड में हुआ फिर...