अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने अभी तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। फजलहक फारूकी ने 8 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर भारत के अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 17 विकेट झटके हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, ये तो टूर्नामेंट के बाद ही पता चलेगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें, तो इस लिस्ट में टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं। शाकिब अल हसन ने 2007 से लेकर 2022 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने कुल 47 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 2007 से लेकर 2016 के बीच कुल 39 विकेट चटकाए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज आर अश्विन हैं। आर अश्विन ने कुल 32 विकेट चटकाए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने लिए थे। मौजूदा श्रीलंकाई कप्तान ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में आठ मैचों में कुल 15 विकेट चटकाए थे।
और पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

No Data Found
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में सबसे ज्यादा विकेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने चटकाए थे। उमर गुल ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम थे। अजंता मेंडिस ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए कुल 12 बैटर्स को अपना शिकार बनाया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2010 में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के डिर्क नानेस ने चटकाए थे। उन्होंने कुल 14 विकेट अपनी झोली में डाले थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने लिए थे। मेंडिस ने तब 15 विकेट चटकाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सबसे ज्यादा विकेट साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए थे। इमरान ताहिर ने 12 विकेट अपने नाम किए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने लिए थे। मोहम्मद नबी ने 12 विकेट लिए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे ज्यादा विकेट वानिंदु हसरंगा ने लिए थे, तब उन्होंने कुल 16 विकेट चटकाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक ए़डिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेना का रिकॉर्ड भी हसरंगा ने तभी बनाया था।
और पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 खबरें

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था, मुकुल चौधरी ने बयां किया संघर्ष
हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था, मुकुल चौधरी ने बयां किया संघर्ष

अच्छी पारी खेलने के बाद भी आउट होते ही क्यों रोने लगते हैं वैभव सूर्यवंशी?
अच्छी पारी खेलने के बाद भी आउट होते ही क्यों रोने लगते हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में शामिल कर देना चाहिए- पूर्व भारतीय क्रिकेटर
वैभव सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में शामिल कर देना चाहिए- पूर्व भारतीय क्रिकेटर

क्या युजवेंद्र चहल ने गाड़ी चलाते हुए सिगरेट फूंका, वीडियो देख हर कोई हैरान
क्या युजवेंद्र चहल ने गाड़ी चलाते हुए सिगरेट फूंका, वीडियो देख हर कोई हैरान

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 15 गेंद में फिर ठोकी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 15 गेंद में फिर ठोकी फिफ्टी

RCB कप्तान रजत ने तोड़ा यशस्वी का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन
RCB कप्तान रजत ने तोड़ा यशस्वी का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन

जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन्हें रडार…
जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन्हें रडार…

RCB भी नहीं रोक सका राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'
RCB भी नहीं रोक सका राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'

Hindi NewsCricketICC T20 World CupICC T20 World Cup 2026 Most Wickets