
मध्य प्रदेश की सेवड़ा सीट से विधायक प्रदीप अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संत सीताराम महराज उन्हें मुक्कों से मार रहे हैं। इस दौरान उन्हें मंच से धक्का भी दिया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ विधवा ‘दोस्त’ से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला विधवा है और 9 महीने की गर्भवती है। आरोपी इंस्पेक्टर पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे एक गर्व का पल बताते हुए कहा कि, 'यह उपलब्धि भारतीय परिस्थितियों के प्रति चीतों के बढ़ते तालमेल को दर्शाती है, और कूनो के प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ के समर्पण व अथक प्रयासों का जीता-जागता प्रमाण है।'

मामले की जांच कर रहे पनिहार थाना के प्रधान आरक्षक मुकेश गुर्जर के मुताबिक मृतक होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश अभी की जा रही है।
सभी घायलों को तत्काल मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन की टक्कर जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई वह सरसों बेचकर लौट रही थी।
एक वकील ने गुरुवार को इस मामले का जिक्र जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की उस बेंच के सामने किया गया, जो कि चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन और लुप्तप्राय जलीय वन्यजीवों को खतरे से जुड़े एक स्वतः संज्ञान वाले मामले की सुनवाई कर रही है।
कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब 100 कॉपियों में परीक्षार्थियों ने शिक्षकों के लिए अलग-अलग तरह की फरियादें लिखी हैं। इनमें छात्राओं की संख्या अधिक रही।
आरोपी कुलभूषण कहता रहा मैं एमपीएससी की तैयारी कर रहा हूं… एग्जाम के बाद शादी करूंगा…लेकिन उसका झूठ तब सामने आया जब युवती को पता चला कि आरोपी ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है।
अदालत के सामने महिला ने 'साथ रहने के अधिकार' का इस्तेमाल करते हुए कहा- मैं बालिग हूँ। मैं अपनी मर्ज़ी से जी रही हूँ। मैं अपने पति या अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती। जानिए क्या है मामला और इसे लेकर क्यों चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने इस दौरान इसे सुसाइड माना और हत्या की संभावना पर ध्यान नहीं दिया। हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए बेटे के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।