
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बच्चों और उनकी मां के हत्यारे आमिर को सोमवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस और आरोपी के बीच नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान आमिर मारा गया।

बीते दिनों गुजरात के गांधीनगर में बड़ा फ्रॉड का मामला सामने आया था। यहां एक शख्स फर्जी कोर्ट बनाकर खुद उसमें जज बन गया और करीब 100 एकड़ सरकार जमीन पर कब्जा कर बैठा। इस मामले पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया था। उनके उस बयान पर अब राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का रिएक्शन सामने आया है। पायलट ने धारा 370 पर भी जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा है।

Rain in Uttar Pradesh: लंबे इंतजार के बाद पूर्वांचल के कुछ जिलों में मंगलवार की देर रात बारिश शुरू हो गई। बुधवार की सुबह नींद खुलने के साथ बारिश देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हरदोई में मंगलवार को बाइक सवार हमलावरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। फौजदारी के जाने-माने अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश पनप गया
CM योगी ने कहा कि फरियादियों के परेशान होने पर सीधे तौर पर अफसर जिम्मेदार होंगे। CM ने आय, जाति और निवास जैसे प्रमाण-पत्र हासिल करने में आम लोगों को आने वाली दिक्कतों को खत्म करने का आदेश दिया है।
पूर्व विधायक पवन पांडेय पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।पुलिस ने उन्हें 12 बदमाशों का गैंग लीडर बताया है। पवन पांडेय के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में केस हुआ है।
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी है। सरकार ने अब प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है।
Unnao Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें स्लीपर बस सवार 18 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हैं। यह बस बिहार के मोतिहारी से मंगलवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
UP School Closed: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।