आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान 25 नवंबर 2025 को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान किया था। शेड्यूल के मुताबिक 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले तक कुल 55 मैचों का आयोजन होगा। ये मैच भारत और श्रीलंका के 8 अलग-अलग स्टेडियमों में होंगे। इनमें से 5 स्टेडियम भारत में हैं और 3 श्रीलंका में। भारत में मुंबई (वानखेड़े), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (चेपॉक), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका में वर्ल्ड कप के मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम और एसएससी स्टेडियम के अलावा कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे। 2024 की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें 5-5 के चार समूहों A, B, C और D में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य 4 टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। चारों ग्रुप की शीर्ष 2-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी। सुपर-8 की टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन 7 फरवरी को तीन मैच खेले जाएंगे- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (कोलंबो), वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (कोलकाता) और भारत बनाम अमेरिका (मुंबई)। ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को है जब चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक दूसरे से टक्कर लेंगी। पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में होंगे।
अधिक देखेंICC T20 World Cup 2026 Schedule
Teams
Venues









टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया लीग चरण के एक मैच को छोड़कर सभी मुकाबले भारत में ही खेलेगी। इसकी वजह ये है कि भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही ग्रुप में हैं। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में रखे गए हैं। भारत का पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ है। दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ है। उसके बाद 15 फरवरी को भारतीय टीम की टक्कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम का आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के साथ है जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।
और पढ़ें