
Siwan News महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक पर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों के विरोध में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और कथित वोट चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में राजद और कांग्रेस के पदाधिकारी तथा समर्थक शामिल हुए।

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की कुड़वा व बालपुर पंचायत के तीनभेड़िया खुर्द व कला गांव में महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला खाद्य सुरक्षा समूह के गठन को...

Siwan News आंदर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बंगरा उज्जैन के 12वीं विज्ञान के छात्र धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 18 प्रखंडों और चार निजी इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर धर्मेंद्र का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Siwan News बड़हरिया नगर पंचायत के थाना चौक पर 1958 से आयोजित दुर्गापूजा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार पंडाल कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है और मां दुर्गा की प्रतिमा 12 फीट से अधिक ऊंची होगी। दशमी पर खीर, पूड़ी और खिचड़ी का भंडारा होगा। पूजा से विसर्जन तक करीब सात लाख रुपये खर्च का अनुमान है। सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।
Siwan News हसनपुरा में गुरुवार को माले कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआइआर के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और उसका पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व माले के प्रखंड सचिव ने किया। इसमें नगर पंचायत सचिव लालजी यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।
Siwan News बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों को बचाव, मरीजों की पहचान और त्वरित उपचार की जानकारी दी गई। गांवों में जागरूकता, जलजमाव रोकने और मच्छरदानी के उपयोग पर जोर दिया गया। डेंगू मरीजों के लिए पीएससी में दो मच्छरदानी युक्त बेड वाला विशेष वार्ड बनाया गया है।
Siwan News सीवान जिले की प्रतियोगिता में विज्ञानंद केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र उज्ज्वल प्रकाश ने स्वर्ण पदक और छात्रा काजल रजक ने रजत पदक जीता। बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स सहित कई खेल शामिल थे। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
Siwan News बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर जमुनागढ़ में करीब 35 कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। फायरिंग और चाकूबाजी में जामिद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन बाइकें जला दी गईं। पुलिस ने जुल्फेखार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Siwan News गुठनी के चकरी सिद्ध गुफा योगआश्रम में शारदीय नवरात्र के श्रीचक्र पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिपदा से पूर्णिमा तक चलने वाले इस पूजन में हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रीचक्र कपड़े पर बनाया जाता है, जिसे तैयार करने में तीन महीने से अधिक समय लगता है। इस वर्ष विजयदशमी से पूर्णिमा तक श्री राम कथा भी होगी।
Siwan News नीरज पाठक नीरज पाठक सीवान। दुर्गापूजा और छठ पूजा को लेकर सीवान जिला प्रशासन ने अभी से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की कमान संभाल ली है। त्योहारों के दौरान पंडालों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था,...