
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया था इस बयान को अपमानजनक और छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार देते हुए विवेक तन्खा ने 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया था ओर आपराधिक शिकायत में आईपीसी की धारा 500 के तहत कार्यवाही की मांग की थी।

जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया। वर्तमान में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

मां ताप्ती के सभी पवित्र कुंडों के जल से शुद्धिकरण कर विधि-विधान से 50 किन्नरों की घर वापसी कराई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू संगठनों को लगातार मिल रहे धर्मांतरण के मामलों की शिकायत मिलने के बाद किया गया।

गर्मी की आहट के बीच मध्य प्रदेश का मौसम अचानक एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरेकेडिंग कर दी है और ताकि कोई भी वाहन ब्रिज के इस हिस्से तक न पहुंच सके। मौके पर पुलिसबल भी मौजूद है और स्थिति को संभालने में जुटा है और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था को भी संभाल जा रहा है।
मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मध्य प्दरेश में बारिश और आंधी का दौर चलेगा।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को भारी बवाल हो गया। यहां मंदिर-मस्जिद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। जमकर हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवक एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 24 हफ्ते की सीमा पार हो जाने के बाद भी 13 साल की एक रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने की इजाजत दी है। 24 सप्ताह की समय सीमा बीत जाने के बाद भी अदालत ने मानी पीड़िता की गुहार।
पता चला है कि कार सवार परिवार भोपाल का रहने वाला है और शादी में रीवा जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि ओवरब्रिज से गिरने के बाद हाइवा पूरी तरह बिखर गया, खासकर उसका इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह फैल गया था।
शिकायत मिलते ही राज्य मानवाधिकार आयोग ने इसे गंभीरता से लिया और जबलपुर जिला कलेक्टर को मामले की निष्पक्ष जांच करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर आयोग ने एक रिपोर्ट भी मांगी है।
जबलपुर में रविवार को बरगी डैम की नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया है। प्रशासन ने नहर के गेट बंद कर पानी रोक दिया है। इस बीच प्रशास ने फसलों के नुकसान का सर्वे करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य आरोपी छापेमारी के बाद से ही फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ओर साथ ही यह पता चला है कि 10 अन्य लड़कियां भी हैं जिन्हें देह व्यपार के लिए बुलाया गया है उनकी भी तलाश की जा रही है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि नेता ने शादी का झांसा देकर सालों तक शोषण किया। जब शादी का दवाब बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकियां भी दीं।
जबलपुर पुलिस ने जबलपुर के बरेला हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बिना लाइसेंस के कार चला रहा था। तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे काम कर रही 5 महिलाओं की मौत हो गई थी।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के बेटे पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रैली के दौरान बीजेपी नेता के बेटे ने उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री विमान की कथित इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अधिकारियों ने इसे एआई निर्मित फर्जी वीडियो बताते हुए ऐसी किसी भी तरह की घटना से इनकार किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि रिसर्च के लिए टीम को जो 3.5 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे, उनमें से 1.9 करोड़ रुपए तो सिर्फ गोबर, गौमूत्र, बर्तन, कच्चा माल और छोटी-मोटी मशीनों की खरीदी में ही खर्च करना बताया गया। जबकि इन सामानों का वास्तविक बाजार मूल्य 15 से 20 लाख रुपए ही था।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हिंदू सम्मेलन के लिए लगाए गए भगवा झंडों को जलाने पर तनाव फैल गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया है।
महापौर अन्नू ने स्पष्ट किया कि शहर के सभी नालों का पानी सीधे नर्मदा नदी में नहीं छोड़ा जाता। इसके बजाय, इसे पहले एचटीपी (होल्डिंग ट्रीटमेंट प्लांट) टैंकों में भेजा जाता है। इन टैंकों से ओवरफ्लो होने के बाद लगभग 60 प्रतिशत पानी वहीं प्राथमिक रूप से साफ हो जाता है।