
मध्य प्रदेश में पतंगबाजी के हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रीवा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने और पन्ना में चट्टान से गिरने के कारण दो किशोरों की जान चली गई। इंदौर, उज्जैन और इटारसी में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कई लोग जख्मी हो गए।

एनजीटी ने मध्य प्रदेश में इस साल लगभग 15 लाख पेड़ों की कटाई के कथित प्रस्तावों पर कड़ा रुख अपनाते हुए वन महानिदेशक और कई बड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने एक अखबार की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए जवाब तलब किया है।

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो युवतियों के विवाह करने का एक मामला सामने आया है। सोनी और मोनी पिछले 5 साल से प्रेम संबंध में थीं और 12 तारीख को शादी कर लीं। मामला थाने तक पहुंच गया।

मजे की बात तो यह है कि समय गुजरने के साथ फर्जी गवाह अमित कुशवाहा की उम्र भी नहीं बढ़ी। साल 2020 के एक मामले में अमित की उम्र 20 साल बताई गई, जबकि 2025 में उसकी उम्र 21 साल लिखी गई। यानी पांच सालों में उम्र सिर्फ एक साल ही बढ़ी।

इंदौर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह के ऐलान के बाद कई सवाल बन रहे हैं, जिनमें से दो की चर्चा तेजी से हो रही है। पहला- अगर दिग्विजय सिंह नहीं तो कौन जा रहा है राज्यसभा? दूसरा- क्या उनका राज्यसभा से मोहभंग हो गया है या फिर कांग्रेस में कोई सीक्रेट प्लान बन रहा है?

मध्य प्रदेश के बैतूल में अपने निजी खर्चे पर बन रही स्कूल पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई में बिल्डिंग का कुछ हिस्सा तोड़ा गया और टिन शेड भी तोड़ दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई पर अब इलाके में आक्रोश फैल गया है।

एमपी के रतलाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर ऐसी बड़ी कार्रवाई की है। इस पुलिसिया कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस और मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम ने रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी इलाके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग जब्त की है

प्रदीप मिश्रा के सिहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण पर कुछ दिनों तक रुद्राक्ष वितरण पर रोक का निर्णय लिया गया है।

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल के कारण फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से निपटने की कोशिशों के बीच अब भी नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को डायरिया के 5 नए मरीज मिले।

इंदौर ग्रामीण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अनुराग ने मंगलवार को धार का दौरा किया और पुलिस नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने भोजशाला परिसर का भी निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सांदीपनि विद्यालय योजना अंतर्गत दूसरे चरण में 200 सर्व सुविधा युक्त विद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इस दौरान प्रति विद्यालय लगभग 17 से 18 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है।

कांग्रेस के कुल 27 सांसदों में 8 सदस्य ऐसे हैं, जो इस साल रिटायर होने वाले हैं। इनमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। ऐसे में जब उनसे अगला दावेदार कौन होगा, तो जानिए उन्होंने क्या कहा?

लैब रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि एक ट्रक से जब्त किया गया मांस का बड़ा जत्था प्रतिबंधित श्रेणी (गौ मांस) का था। यह कार्रवाई इस महीने की शुरुआत में भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में एक ट्रक से लगभग 25 टन मांस जब्त होने के बाद की गई है।

मां मुन्नी बाई घर के आंगन में काम कर रही थी,तभी सनकी बेटा मोहन पहुंचा और मां की गर्दन पर एक-एक करके तलवार से तीन वार कर दिए जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल से रविवार को कृषक कल्याण वर्ष 2026 का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर किसानों की ऐतिहासिक 1101 ट्रेक्टरों की रैली का नेतृत्व किया।

कृषक कल्याण वर्ष किसानों के लिए कई सौगातें लेकर आएगा. सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई पंपों से न केवल किसान दिन में ही खेतों में सिंचाई कर पाएंगे अपितु इससे बचने वाली बिजली से प्रदेश ऊर्जा में सरप्लस हो जाएगा. हर किसान के पास सोलर पंप होगा। किसान सौर ऊर्जा से खेती करेंगे।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एमपी सरकार को चीनी मांझे पर जारी प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि यदि कोई बच्चा इस डोर से पतंग उड़ाता पाया जाता है तो उसके अभिभावक को कानूनन जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने किसानों की हालत और गायों की स्थिति पर राज्य की भाजपा सरकार को फटकार लगाते हुए नसीहत दी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर हुई हत्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश बाइक से आते और वारदात के बाद फरार होते हुए कैद हुए हैं।