
यूपी के सहारनपुर में चाची के प्यार में पागल भतीजे ने चाचा की ही हत्या कर दी है। चाचा दोनों के रिश्ते का विरोध करता था। भतीजे ने सगे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले की ऋषिका बहन ने नौ लाख रुपये सालाना का पैकेज छोड़कर वैराग्य की राह चुन ली। बीटेक करने के बाद उन्होंने कॅरियर की चमक-दमक और भौतिक सुख-सुविधाओं के बजाय धर्म, अध्यात्म और जैन दर्शन को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज एक बुजुर्ग की मौत के बाद थाना प्रभारी पर भड़क गए। थानेदार को डांटते हुए यहां तक कहा कि दलाली कराते रहते हो, ऐसी पुलिस मैंने कहीं नहीं देखी। साक्षी महाराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूपी में पावर कॉरपोरेशन ने विद्युत उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल उपलब्ध कराने के लिए डबल स्टेज ऑडिट व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत मीटर रीडिंग प्राप्त होने के बाद पहले प्री-ऑडिट होगा और बिजली बिल तैयार होने के बाद उपभोक्ताओं को भेजने से पहले पोस्ट-ऑडिट किया जाएगा।
UP News LIVE: असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के बीच यूपी चुनाव के लिए गठबंधन का आज ऐलान किया। उधर, सपा नेता आजम खां को झटका देते हुए अदालत ने उन्हें ईडी की रिमांड पर दे दिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर अधिकारियों ने एक इंडोनेशिया महिला को पकड़ा है। वह नेपाल में एंट्री ले रही थी। अधिकारियों को शक होने पर उससे पूछताछ की गई। जांच पड़ताल में उसके पास से भारतीय वोटर कार्ड बरामद हुआ है।
बागपत जिले में एक पिता ने अपने दो बेटियों के नाम जमीन और मकान लिख दिए। जबकि बेटों को कुछ भी नहीं दिया। बेटों ने संपत्ति विवाद का मामला पंचायत के सामने रखा। पंचायत भी बेटों के समर्थन में उतर आई और फरमान सुना दिया।
सहारनपुर में हरियाणा से दो भाई बारात लेकर सहारनपुर पहुंचे। यहां दो बहनों के साथ उनका निकाह होना था, लेकिन दूल्हा धर्म से मुस्लिम लेकिन उनके नाम हिंदू थे। इसको लेकर विवाद छिड़ा था। शादी में कहीं बवाल न हो जाए इसको लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से आठ जिलों को सौगात देने जा रहे हैं। 14 नवंबर शनिवार को सीएम की रैली आयोजित की गई है। इसकी तैयारियों में भाजपा जुटी हुई है।
UP Noida Assembly seat: यूुपी की नोएडा विधानसभा सीट बीजेपी की गढ मानी जाती है। बीजेपी इस विधानसभा सीट कोई भी चुनाव नहीं हारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2027 के रण में सपा-बसपा कैसे सेंध लगाती है?