
फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नियुक्त तीन डॉक्टरों के आतंकी संबंधों का खुलासा हुआ है। इनमें से दो को एनआईए ने गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा लालकिला धमाके का आत्मघाती हमलावर था।

गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-85 में सड़क पर रील बनाने और स्टंटबाजी करने वालों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी तस्वीरों में कान पकड़े नजर आए।

Haryana Earthquake: हरियाणा के सोनीपत और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटकों से लोग लोग घबराहट में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में यूपी से अपने चाचा के साथ बस से आई एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि लड़की को कुछ लड़के जबरन ढाबे में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

गुरुग्राम में मंगलवार को न्यूनतम तापमान को लेकर एक शख्स के दावे ने भीषण ठंड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। शख्स ने न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का दावा किया। दावे में कितना दम?

गुरुग्राम पुलिस ने एक सस्पेंड सरकारी डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपये उधार लिए और वापस मांगने पर उसे अपनी पत्नी के साथ मिलकर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

हरियाणा वन विभाग ने गुरुग्राम जिले के 750 एकड़ पहाड़ी क्षेत्र को सघन वन में तब्दील करने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि योजना में सरकारी खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट की गेंद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक पथराव में बदल गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा।

फरीदाबाद में चलती एंबुलेंस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली है। नीमका जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। पीड़िता ने 10 के बीच खड़े आरोपियों को पहचान लिया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 जनवरी तक के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें एक मार्ग पर जाने से परहेज करने और डायवर्जन का पालन करने को कहा गया है। साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को फॉलो करने की अपील की गई है।

हरियाणा के पलवल से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी अब काफी कम होने वाली है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का समयपुर-सरमथला रोड स्मार्ट बनेगा। इस काम पर 5.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। सड़क के बनने से न केवल कॉलोनियों बल्कि 28 गांवों लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

हरियाणा महिला आयोग ने फरीदाबाद में 25 साल की महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना का संज्ञान लिया है। हरियाणा महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। इस बीच नया खुलासा हुआ है कि पीड़िता के साथ हैवानियत की घटना किसी सामान्य वैन में नहीं वरन एंबुलेंस में हुई थी।

फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। पलवल जिले के 200 गांवों और 33 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। यहां युवाओं ने नशे से दूरी बना ली है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिफ्ट के बहाने दो युवकों ने उसे अपनी मारुति ईको गाड़ी में बैठाया और बारी-बारी से रेप किया। आरोपी महिला को 3 घंटे तक सड़कों पर लेकर घूमते रहे।

गुरुग्राम में सोमवार देर शाम को एक इलाके में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी हैं।

सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाला है। मेले में हस्तशिल्प के साथ करीब 100 कमर्शियल स्टॉल भी होंगे। इस बार अम्यूजमेंट पार्क का विस्तार किया जा रहा है ताकि झूलों की संख्या बढ़ सके।

Gurugram Air Hostess Death: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में एक एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गुरुग्राम पहुंची थी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मेरठ की तर्ज पर गुरुग्राम में भी नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन चलाई जा सकती है। एचएमआरटीसी ने एनसीआरटीसी से गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा रूट पर नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने की सिफारिश की है।

मामला 18 दिसंबर को तब सामने आया जब लड़की बीमार अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि लड़की 5 महीने की गर्भवती है। पीड़िता अपने चाचा और चाची के साथ रहती है।