
Himachal Pradesh Crime News : हिमाचल प्रदेश के ऊना के गांव बहडाला में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा अमरूद तोड़ने पर एक मासूम प्रवासी बच्ची को रेलिंग से बांध कर अमानवीय यातना देने का मामला सामने आया है।

हिमाचल के ऊना जिले के जसविंदर सिंह की दुबई में एक ड्रोन हमले के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। वह पिछले 15 वर्षों से वहां ड्राइवर थे और सेना कैंट के पास काम करते समय हमले की चपेट में आ गए।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां लाल सिंही इलाके में यूथ कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बैरियां गांव में एक युवती की शादी से एक दिन पहले अधजली हुई लाश मिली है। पुलिस ने बताया की युवती का शव जला हुआ था और उसके शरीर पर गहरी चोट के निशान भी थे।
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला से पंजाब के लुधियाना स्थित एक अस्पताल के लिए मरीज को ले जा रही एंबुलेंस शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस गगरेट–होशियारपुर सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
अनुराग ठाकुर ने बच्चों के जवाब को काटते हुए कहा, मुझे तो लगता है हनुमान जी थे। इसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर मंच पर खड़े होकर मुस्कुराते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना के एक स्कूल का है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक प्रदेश में मंडी जिले में 178, कुल्लू जिले में 104 और कांगड़ा जिले में 21 सड़कें बंद रहीं। कुल्लू जिले का नेशनल हाईवे 305 भी कई स्थानों पर अवरुद्ध रहा।
इस साल अबतक हुई भारी बारिश के चलते राज्य में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। गुरुवार शाम तक दो नेशनल हाईवे और 452 सड़कें बंद हो चुकी थीं। मंडी में 245, कुल्लू में 117, शिमला में 37 और कांगड़ा में 23 सड़कें अवरुद्ध हैं।
1199 ट्रांसफार्मरों के ठप पड़ने से कई इलाकों में बिजली गुल है। इस मॉनूसन अब तक राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। केंद्र सरकार ने राहत पहुंचाने के लिए एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का निर्देश दिया है।