
अधिकारियों ने बताया कि बायोगैस प्लांट के लगने से पहले तक मंदिर व उसके लंगर से निकलने वाले ऑर्गेनिक कचरे का निपटारा करने में काफी लॉजिस्टिक दिक्कतें आती थीं। हालांकि अब यह समस्या काफी कम हो गई है, जो कि पर्यावरण के लिए भी काफी मददगार साबित हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में ओरेंज अलर्ट के बीच मौसम ने करवट ली है। राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि शिमला, मनाली और कई मैदानी क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है।

बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल नए स्कूल खोलने पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि राज्य के विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था लागू करना उनकी प्राथमिकता है।
हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला, मनाली और कुल्लू के साथ अलग-अलग शहर पहुंचने वालों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मनाली में तो 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। लोग अपने परिजनों, दोस्तों के साथ गाड़ी में घंटों फंसे रह गए।
हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेंगी।
सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और अतिथि-सत्कार परंपरा के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्रदेश में प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिमाचल की ऊंची चोटियों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर में हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अपडेट दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान राजस्थान निवासी अक्षयेश के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह स्कूटर चला रहा था। पीछे बैठा आयुष कुमार, जो हरियाणा का रहने वाला है, गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सर्दी तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम चल रहा है, जो दर्शाता है कि हिमाचल में ठंड का असर सामान्य से अधिक है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश या बर्फबारी की संभआवना नहीं जताई है।