
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक मूक-बधिर युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले जाकर, उसे शराब पिलाई और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया। नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 15 आधुनिक LHB कोच लगे होंगे, जिसमें 11 सामान्य श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 2 पावर कार कम लगेज शामिल हैं। इस पहल से रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के फरहद चौक का नाम बदलने का ऐलान किया गया है। फरहद चौक का क्या होगा नया नाम? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव के पास नदी से एक कार बरामद होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी गुत्थी सुलझा ली है। शनिवार शाम नदी में मानव कंकाल के सिर का भाग तैरते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह सफलता थाना कोतवाली क्षेत्र के आठ चोरी के प्रकरणों और दुर्ग जिले के दो प्रकरणों से संबंधित है। प्रोजेक्ट त्रिनेत्र और 75 से अधिक सीसीटीबी फुटेज की मदद से मिली कामयाबी कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर नजरबंद कर दिया है। उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

एएनआई से बात करते हुए, राजनांदगांव के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहा कि बच्चों को सभी सुविधाएं मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए शहर में नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग शुरू की गई है। इस पहल में 10 समूह बनाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार सुबह एक कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई। इस हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। ये सातों दोस्त इंदौर से पुरी जा रहे थे।

सुरक्षा बलों ने इन दोनों के आत्मसमर्पण को एक बड़ी सफलता बताया, क्योंकि ये दोनों नक्सलियों के वैचारिक ढांचे का हिस्सा थे, जो कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और नए लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें नक्सली बनाने का काम करते थे।

जिंदा रहते ही देहदान का ऐलान कई लोग करते हैं। कोई अपनी आंखें,तो कोई अपना लीवर तो कोई अपना किडनी मरने के बाद दूसरे जरूरतमंदों को देने की बात करता है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक परिवार है,जिसके 8 सदस्यों ने अपने देहदान का फैसला लिया है।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में इस बार भाजपा की लहर दिख रही है। निकाय चुनाव के नतीजों को भाजपा ऐतिहासिक बता रही है। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। बताया जाता है कि ईडी और ईओडब्ल्यू में दर्ज केस की डायरी को अब सीबीआई के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने एक मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी और उनकी 3 वर्षीय बेटी के जले हुए शव बरामद किए हैं। शवों के पास सिलेंडर और लाइटर रखे हुए थे और घर का पिछला दरवाजा भी खुला हुआ था।

छत्तीसगढ़ के तीन शहर रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर अब एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने वाले हैं। इसके लिए खुद सीएम विष्णु देव साय ने पहल की थी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेनों का बुरा हाल है। यही वजह है कि भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ आवाजाही करने वाली वंदे भारत ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम करने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दिवाली की जश्न के बीच कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के सुपेला में पशुओं के बीच एक खतरनाक वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इससे कई गौवंश संक्रमित हो चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है।

एअर इंडिया और इंडिगो विमानन कंपनी के विमानों में बम होने की अफवाह के मामले में मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले पहुंची और एक नाबालिग, उसके पिता और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की। आइए जानते हैं।

मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सोमवार को बम होने की धमकियां मिली। इसके एक दिन बाद, मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ से एक 17 साल के लड़के को हिरासत में लिया है, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैसेज पोस्ट किए थे।