
यूपी के अमेठी में पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। बताया जा रहा है कि मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।

यूपी में योगी सरकार ने अमेठी और हरदोई के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी बर्खास्त दिया है। योगी सरकार ने वित्तीय अनियमितता व घूसखोरी के आरोप में ऐक्शन लिया है।

गौ हत्या के विरुद्ध यात्रा लेकर वाराणसी से निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गौरीगंज पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

यूपी के अमेठी जिले में बीएलओ के पति राकेश कुमार मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर सार्वजनिक बैठक के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता करने, दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में अखिलेश यादव ने भी कार्रवाई की मांग की है।
महानगरों की तरह यूपी के अमेठी जिले में सुरक्षा और निगरानी होगी। अब जिले की दुकानें, प्रमुख चौराहे और गोशालाएं तीसरी नजर यानी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में प्रयागराज जाने के लिए निकले पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गौरीगंज गेस्ट हाउस लाया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यूपी के अमेठी में समाज कल्याण विभाग में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज के निलंबन के साथ ही विभाग का प्रभार संभाल रहे पीडी ऐश्वर्य यादव को भी प्रभार पद से हटा दिया गया है।
योगी सरकार ने अमेठी के समाज कल्याण अधिकारी को लापरवाही में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
रायबरेली में झाड-फूंक और जिन्न के चक्कर में ओझा विजय की हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर विजय का गायब सिर भी एक कुंए से बरामद कर लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
भाजपा विधायक सुरेश पासी ने कहा कि मुझे मुस्लिम वोट नहीं चाहिए और न ही मैं उनके घर जाता हूं और न ही जाऊंगा। इस बयानबाजी के बाद विपक्ष आलोचना करनी भी शुरू कर दी है।
कफ सिरप मामले में योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां कोहरे से छह गाड़ियां टकराईं हैं। हादसा इतना भयावह था कि दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए।
आईपीएल 2026 की नीलामी में अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक निवासी युवा बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। प्रशांत आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए।
यूपी में इन दिनों आवारा कुत्तों के हमले से दहशत फैली हुई है। आए दिन ये कुत्ते किसी ने किसी पर हमला बोल दे रहे हैं। अमेठी और सीतापुर में कुत्तों ने सबसे ज्यादा आतंक मचाया है। दोनों जिलों में 17 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।
यूपी के अमेठी में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड पर बनी रेलवे स्टेशन के करीब जायस की तरफ जा रही महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह की सरकारी जीप और सामने से गौरीगंज की तरफ आ रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवारी एक युवक की मौत हो गई।
यूपी के अमेठी जिले में जल्द ही डबल डेकर ई बसें दौड़ेंगी। यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अमेठी में परिवहन सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि डबल डेकर ई-बसों का ट्रायल जारी है
UP SIR: यूपी में एसआईआर चल रहा है। इस बीच अमेठी जिले से लापरवाही का मामला सामने आया है। मामले में डीएम ने बीएलओ, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और सफाईकर्मी को निलंबित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही बीडीओ पर ऐक्शन लिया है।
अमेठी के सिंहपुर निवासी सुरेंद्र सिंह रावत ने पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर एक नई दिशा दी है। उनकी सफलता कहानी अब अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है
अमेठी में एक महिला ने गजब ही कर डाला। महिला ने करवाचौथ के दिन अपने पति को छोड़ दिया और अपने जेठ संग रहने के लिए अड़ गई। जेठ ने भी महिला को अपना लिया।
यूपी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चंदौली, जौनपुर व अमेठी जिले में गोतस्करी की घटनाओं में संलिप्त 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।