
मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित वैकल्पिक स्थल पर नमाज अदा करने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई और अपनी आपत्तियों को लेकर वे एकबार फिर सुप्रीम कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

17 जुलाई, शुक्रवार, इंदौर: नौकरी और मोटे कमीशन का लालच देकर आदिवासी क्षेत्र की युवतियों को इंदौर बुलाने के मामले में पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित एक हॉस्टल पर छापा मारा। कई युवतियों को वहां से मुक्त कराया गया। पुलिस धोखाधड़ी और अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा परिवार निरंजनपुर में एक ही घर में रहता हैं। मृतक महिला गीता की उम्र करीब 60 साल है और उसके आरोपी बेटे आकाश की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Postal Assistant Murder Indore : पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्या करने से पहले आरोपी पति ने पत्नी की चीखें दबाने के लिए टीवी की आवाज फुल कर दी थी। मर्डर करने के बाद वह घर से ही नहाकर और तिलक लगाकर सीधा बच्चों के स्कूल गया था।
13 जुलाई, सोमवार, इंदौर: मनोरमागंज स्थित डाक कुंज कॉलोनी में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में पुलिस फरार पति अखिलेश सैनी की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों बच्चे सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक और वैवाहिक रिश्ते का खूनी अंत हो गया। 15 साल की शादी के बाद डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट की उनके ही पति ने बेरहमी से चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
इंदौर ड्रग्स केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को फिर नाना पटवारी से लंबी पूछताछ की और उनका दो ड्रग्स पैडलर्स से आमना-सामना कराया। पुलिस को नाना के फोन की सर्च हिस्ट्री में सट्टे और पोर्न वेबसाइटों से जुड़े लिंक मिलने की बात कही जा रही है।
वारदात के दौरान आरोपी महिला के घर से चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन भी चुराकर ले गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि आरोपी डकैती की नीयत से महिला के घर में घुसे थे, हालांकि इसके बाद भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने फरमान पर अपहरण समेत कई अपराधों के तहत मामला दर्ज किया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 शामिल हैं।
दतिया उपचुनाव मे बीजेपी ने कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। पार्टी के फैसले के बाद मिश्रा के समर्थक जमकर बवाल कर रहे हैं।