
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने गुरुवार से कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

धनबाद में अब बिना एनओसी के मीट-मछली की दुकानें नहीं चलेंगी। झारखंड के शहरी नगर निकाय क्षेत्र में अब अगर कोई व्यक्ति मांस की दुकान, मीट प्रोसेसिंग, स्टोरेज या बिक्री का काम करना चाहता है तो उसे नगर निगम से एनओसी लेना अनिवार्य होगा।

धनबाद की सड़कों पर दौड़ते कॉमर्शियल वाहनों से टैक्स वसूली की तैयारी है। नगर विकास और आवास विभाग ने नगर निगम समेत सभी नगर निकायों को पत्र लिखकर शहर से गुजरने वाले कॉमर्शियल वाहनों की संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

झारखंड हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा तलाक के बाद हलाला की प्रक्रिया पूरी होने और महिला द्वारा दूसरी शादी कर लेने के बाद अगर पूर्व पति दोबारा उससे शादी करने से इनकार करता है, तो केवल इस इनकार के आधार पर उसके खिलाफ नया आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित आरएसएस कार्यालय पर हमले के तार बिहार की राजधानी पटना से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस हमले को लेकर कंकड़बाग इलाके के दो फ्लैटों को काफी देर तक खंगाला है। इस रेड में जांच टीम को कई चीजें मिली हैं।
रांची में एक पुरानी पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया।
छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने रांची घेरने का ऐलान कर दिया है। महतो ने छात्रों से अपील की है कि 11 सितंबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचें और परीक्षाओं हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने में उनका साथ दें।
झारखंड के हजारीबाग जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जेपीएससी में कथित गड़बड़ी की सीआईडी जांच में कई दावे किए गए हैं। सीआईडी ने जेपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका के विरोध में दिए हलफनामा में कहा, जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी के बाद ख्यांग्ते ने अपने ऑफिशियल लैपटॉप और पेन ड्राइव से कई साक्ष्य मिटा दिए थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।