
आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनको टैक्स चोरी के बारे में काफी जानकारी मिल रही थी। बीते साल उनकी टीमों ने छह राज्यों की 40 तहसीलों में जाकर खरीद-फरोख्त किए गए सौदों की जांच की गई।

HBSE 10th Result 2026 घोषित हो गया है। भिवानी की दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया।

भाजपा कैंडिडेट निकिता गोयल को 23 साल की लड़की रीमा सोनी ने हरा दिया। इस नतीजे की पूरे हरियाणा में चर्चा हो रही है कि आखिर रीमा सोनी ने कैसे भाजपा के विजय रथ को रोक दिया। उकलाना में वैश्य समुदाय के लोगों की अच्छी खासी आबादी है, फिर भी भाजपा कैंडिडेट का यहां हार जाना उल्लेखनीय है।

HBSE Haryana Board 10th Result 2026 कल जारी होगा। छात्र bseh.org.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकेंगे।
हिसार जिले के उकलाना नगर पालिका चुनाव में 23 साल की रीमा सोनी ने भाजपा प्रत्याशी को मात दी। चुनाव में उनके लिए कांग्रेस विधायक प्रचार कर रहे थे। जबकि भाजपा ने सीएम सैनी समेत 5 मंत्रियों को प्रचार में उतारा था।
गुरुग्राम के शंकर की ढाणी में 23 वर्षीय युवती सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव बेड में छिपा दिया गया। हत्या का आरोप उसके ममेरे भाई देवेश पर है, जो घटना के बाद से फरार है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती संख्या 48/2024 को रद्द कर दिया है। इसके तहत हरियाणा में कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश की भर्ती हुई थी। कुल 613 पद निर्धारित थे, लेकिन परीक्षा में शामिल 2143 उम्मीदवारों में से केवल 151 ही सफल घोषित किए गए थे…
स्नेहा दिल्ली के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना मंजूर नहीं कर रही थी। उसके पहनावे और रहन-सहन को लेकर अक्सर घर में टोका-टाकी होती थी, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गुरुग्राम में रहने वाले बिग बॉस ओटीटी-दो विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। एल्विश यादव और उनके पिता को विदेश के मोबाइल नंबर से रंगदारी का मैसेज आया है। दो दिन में रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है।
फरीदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़की की आवाज में बात कर लोगों को फंसाते थे।