
मध्य प्रदेश के खंडवा में हैवानियत से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 हैवानों ने 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपनी तैयारी को लेकर रूपल ने बताया कि, बीते करीब साढ़े तीन सालों से मैं प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई को देती थी, और खासकर इंटरव्यू के समय खासी मेहनत करनी पड़ी थी । इस दौरान कभी-कभी सोशल मीडिया भी देख लेती थी।

यह पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। इसी पोस्ट से नाराज होकर फरियादी मुजाहिद कुरैशी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था।

आजादी के बाद 1947 में हुए देश विभाजन के दौरान पाकिस्तान से भारत आए सिंधी समाज के साथ एक खास परंपरा भी आई- ‘सिंधी घियर’ की मिठास। 79 वर्षों बाद भी यह खास मिठाई होली के त्योहार पर घर-घर में बनती और बांटी जाती है।

खंडवा प्रशासन को उम्मीद है कि यह मॉडल अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। दर्शन के साथ यदि श्रद्धालु रक्तदान जैसे महादान से जुड़ते हैं, तो यह न केवल पुण्य का कार्य होगा बल्कि कई जिंदगियां बचाने में भी मददगार साबित होगा।

एमपी के खंडवा में उड़ान भरते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर आगे जाने के बजाय अचानक पीछे की ओर आने लगा जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में एक क्लिक से 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसी बीच एकबार फिर पुलिस को तकनीकी और सर्विलियांस इनपुट के आधार पर सूचना मिली कि वह बुरहानपुर की ओर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया।

मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्ज के बोझ तले दबे एक भाजपा नेता और पूर्व पार्षद द्वारा कथित तौर पर सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के खंडवा से बिल्डिंग के भरभराकर गिरने की खबर सामने आई है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद सोएब नामक युवक ने कई मजदूरों को बचाया। इसी परिसर में एक मेडिकल एजेंसी भी संचालित होती है।

खंडवा एसपी मनोज राय के अनुसार, पिछले माह कपड़ा व्यवसायी हसमत गुरबाणी के साथ फिल्मी स्टाइल में तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। नकली पुलिस ऑफिसर बनकर उनसे लूटपाट की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

एमपी के खंडवा जिले के सिहाड़ा गांव में बुलडोजर की कार्रवाई सामने आई है। पूरे गांव को वक्फ की प्रॉपर्टी बता दिया गया था। प्रशासन ने सिहाड़ा गांव में बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान 6 थाने की पुलिस मौजूद रही।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी का घर अवैध तरीके से बना था, जिसे नगर परिषद ने नोटिस भी दिया था।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से जूझ रही 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को राज्य सरकार ने मंगलवार को रोगी की आपात स्थिति के मद्देनजर एयर एम्बुलेंस से शिफ्ट कर इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र की मस्जिद में नामाज पढ़ाने वाले एक मौलाना के कमरे से करीब 19 लाख के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बना दी है।

खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मछोण्डी रैयत और पेठिया में सोशल मीडिया पर चल रही महाराष्ट्र के मालेगांव की एक न्यूज रविवार को जमकर वायरल हुई। इस न्यूज में दो आरोपियों को करीब 10 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ मालेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन की जीआरपी थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की फर्जी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 1 करोड़ 80 लाख रुपए के सोने के करीब डेढ़ किलो वजनी जेवरात भी बरामद हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार हो चुके डीजे वाहन के चालक की तलाश कर रही है। हादसे में मारे गए रामदेव चौहान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।

गुरुवार शाम जब शहर की कोतवाली थाना पुलिस आरोपी अय्यूब पिता इस्माईल को लेकर मौका मुआयना करने पहुंची, तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बड़ा कब्रस्तान पहुंच गए। लोगों ने बवाल मचाते हुए पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग भी की।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो आरोपी अय्यूब ने बताया कि वह अमावस्या में दिन के समय कब्रस्तान की रेकी करता और हाल ही में दफनाई गई कब्र को चिन्हित कर रात में कब्रिस्तान जाकर उस कब्र की मिट्टी हाथों से खोदता था। जिसके बाद वह कब्र के अंदर उतरकर शव पर तांत्रिक क्रिया करता था।