
बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप का एक खौफनाक अंत सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी साथ रह रही महिला की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंकने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

राजस्थान के बीकानेर, पाली और अलवर जिलों में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को एक बार फिर बम धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यह बीते 15 दिनों में दूसरी बार ऐसी धमकी मिलने की घटना है

राजस्थान विधानसभा में एक बिल पास किया गया है, जिसमें यह प्रावधान किय गया है कि जबरन पलायन वाले इलाकों में जमीन खरीदने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी देशों में भी डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। इस तनाव की गूंज दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर तक सुनाई दी, जहां बीकानेर के छह युवक अचानक युद्ध जैसे हालात में फंस गए।
बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी के शव एक ही पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
राजस्थान के बीकानेर शहर में शनिवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय नगर में एक सार्वजनिक पार्क के पास बने टॉयलेट के नजदीक सीवरेज चैम्बर से अचानक 500-500 रुपये के नोट निकलने लगे।
आंदोलन के संयोजक राम गोपाल बिश्नोई ने कहा कि सरकार ने खेजड़ी के पेड़ों के बचाव के लिए एक आधिकारिक पत्र जारी किया है और घोषणा की है कि मौजूदा सत्र के दौरान नियम लाए जाएंगे। उन्होंने इसे जनता के संघर्ष की जीत बताया और समर्थकों से एकजुट रहने का आग्रह किया।
राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने की मांग को लेकर बीकानेर में सोमवार को खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत बड़ा महापड़ाव आयोजित किया गया। आंदोलन को व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिलने से शहर में सुबह से ही बाजार बंद रहे
बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली घरेलू विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। बादनूं गांव में पति ने अपनी ही पत्नी की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी।
6 जनवरी को घटी घटना की खबर कल 11 जनवरी को सामने आई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।