
पचपदरा निवासी 68 वर्षीय बरकत खान उर्फ बाबू को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि बरकत खान के खिलाफ यह 50वां आपराधिक मामला है। उसके खिलाफ पहला केस साल 1984 में दर्ज हुआ था।

छात्रों के अनुसार, तनाव तब बढ़ गया जब एक अधिकारी ने टीना डाबी को एक रोल मॉडल (आदर्श) बताया। भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े कुछ छात्रों ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि डाबी उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आईं।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक स्थानीय कॉलेज में परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात की मांग को लेकर धरना तेज कर दिया।

राजस्थान की पहचान आमतौर पर रेत, किलों और शाही विरासत से होती है, लेकिन इसी रेगिस्तानी धरती के नीचे छिपा है एक ऐसा खनिज, जिसे राजस्थान का पीला सोना भी कहा जाता है। जानिए इसके पाकिस्तान से क्या कनेक्शन हैं?

बाड़मेर में सोमवार सुबह महिला मंडल आगोर संस्थान के ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित इस कार्यालय में ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।

बैठक में सांसद ने कहा, 'दो साल से यह मामला लगातार उठ रहा है। जनता परेशान है, मरीज परेशान हैं, लेकिन CT स्कैन मशीन अब भी नहीं लगी है।' जिसके जवाब में टीना डाबी ने विभिन्न प्रक्रियागत समस्याएं बताते हुए टेंडर प्रक्रिया जारी रहने की बात कही।

राजस्थान के बाड़मेर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चौहटन उपखंड के धनाऊ थाना क्षेत्र में बाखासर रोड पर एक यात्री की ज़रा-सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

बाड़मेर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही चाची की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक आग लगने से तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

यहां पिता के अंतिम संस्कार के दौरान खर्च हुए रुपयों को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। इस विवाद और बहस ने खूनी रंग अख्तियार कर लिया और अंतता छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

राजस्थान के जैसलमेर में बस में 21 लोगों के जिंदा जल जाने के बाद अब बालोतरा में भी दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेलर से टक्कर के बाद कार में आग लग गई और इसमें सवार चार दोस्त जिंदा जल गए।

बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक हैंडीक्राफ्ट कारोबारी की दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। घटना भंवार सुथारों की ढाणी की है

राजस्थान की राजनीति में आज बाड़मेर की गलियों ने ऐसा तमाशा और हलचल देखी है कि शहर की हवा भी गरम नजर आ रही है। कांग्रेस के भीतर एक बड़ा विवाद इस समय सबकी निगाहों का केंद्र बना हुआ है।

हादसे के दौरान प्रेमिका रसोई में खाना बना रही थी। तभी उसने खिड़की से झांका तो पति को फंदा से लटका पाया। प्रेमी को फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। शव को फंदे से उतारा गया, प्रेमिका अपने प्रेमी की बॉडी से लिपटकर फूट-फूटकर रोई।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में चौहटन डीएसपी जीवनलाल खत्री और उनके ड्राइवर हेड कॉन्स्टेबल रामूराम मेघवाल के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। हेड कॉन्स्टेबल ने डीएसपी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कांस्टेबल लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इसलिए मैंने गाड़ी रुकवाई और दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया। अब वह बाहरी प्रभाव में आकर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर एक बार फिर से बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

अशोक गहलोत के उस बयान पर सियासत गर्म है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा उनकी सरकार गिराने की कोशिशों में शामिल थे। अब हनुमान बेनीवाल का तगड़ा पलटवार भी सामने आया है।

राजस्थान के बाड़मेर में बच्चों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। बिस्तर गीला करने पर बच्चों को वार्डन ने गर्म लोहे की छड़ी से दागा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

बच्चे के सामने आने के बाद छात्रावास में रहने वाले अन्य बच्चों के परिजन भी वहां पहुंचे और जब उन्होंने अपने बच्चों के शरीर पर लोहे की गर्म छड़ से बने दागने के निशान देखे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंच गए।