टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के कुल 35 मैच में 1292 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर भारत के ही रोहित शर्मा हैं जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के 47 मैचों में 1220 रन बनाए हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम टी20 वर्ल्ड कप के 31 मैच में 1016 रन हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के 35 मैच में 1013 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम 984 रन हैं। टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन भी विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने 2014 के वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे। किंग कोहली के ही नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 15 बार फिफ्टी प्लस की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है और सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 63 छक्के जड़े हैं और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 106 चौके लगाए हैं।
और पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन

No Data Found
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन 2007 में खेला गया था और तब सबसे ज्यादा रन भारत के गौतम गंभीर ने बनाए थे। गौतम गंभीर ने तब सात मैचों की छह पारियों में 227 रन बनाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने बनाए थे। दिलशान ने तब सात मैचों की सात पारियों में 317 रन बनाए थे। इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2010 में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने बनाए थे। महेला जयवर्धने ने 302 रन बनाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने बनाए थे। शेन वॉटसन ने छह मैचों में कुल 249 रन बनाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बैट से निकले थे। विराट कोहली ने तब 319 रन बनाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तभी विराट ने बनाया था और यह रिकॉर्ड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 तक उनके नाम ही दर्ज रहा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में सबसे ज्यादा रन बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने बनाए थे। तमीम ने 295 रन बनाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे ज्यादा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बैट से निकले थे। बाबर आजम ने 303 रन बनाए थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज टॉप स्कोर रहे थे। उन्होंने 8 पारियों में 35.12 की औसत से सबसे ज्यादा 281 रन बनाए थे। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रहे रोहित शर्मा टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 8 पारियों में 36.71 की औसत से 157 रन बनाए थे।
और पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 खबरें

IPL में कैमरेबाजी से परेशान हैं विराट कोहली, बोले- 6 कैमरे पीछे घूमते हैं और…
IPL में कैमरेबाजी से परेशान हैं विराट कोहली, बोले- 6 कैमरे पीछे घूमते हैं और…

IPL: सुनील नरेन के लिए ऐतिहासिक दिन, करेंगे वो कमाल जो कोई विदेशी नहीं कर पाया
IPL: सुनील नरेन के लिए ऐतिहासिक दिन, करेंगे वो कमाल जो कोई विदेशी नहीं कर पाया

गंभीर ने उठाए थे 'सुपरस्टार कल्चर' पर सवाल, मगर द्रविड़ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
गंभीर ने उठाए थे 'सुपरस्टार कल्चर' पर सवाल, मगर द्रविड़ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

आकाश सिंह ने अपने चिट सेलिब्रेशन पर तोड़ी चुप्पी, क्यों मनाते हैं इस तरह का जश्न
आकाश सिंह ने अपने चिट सेलिब्रेशन पर तोड़ी चुप्पी, क्यों मनाते हैं इस तरह का जश्न

LSG से हारकर मुश्किल में फंसी चेन्नई, कोच बोले- हमारे लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
LSG से हारकर मुश्किल में फंसी चेन्नई, कोच बोले- हमारे लिए अब हर मैच फाइनल जैसा

इस तरह के चिट्स पर बैन लगा देना चाहिए, यह बकवास है…रायडू का किस पर फूटा गुस्सा
इस तरह के चिट्स पर बैन लगा देना चाहिए, यह बकवास है…रायडू का किस पर फूटा गुस्सा

हार्दिक पांड्या के बिना ज्यादा खुश है MI? पूर्व दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान
हार्दिक पांड्या के बिना ज्यादा खुश है MI? पूर्व दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

कोलकाता में गेंदबाजों का चलेगा सिक्का या बल्लेबाज करेंगे अटैक? जानिए पिच रिपोर्ट
कोलकाता में गेंदबाजों का चलेगा सिक्का या बल्लेबाज करेंगे अटैक? जानिए पिच रिपोर्ट

IPL 2026 प्लेऑफ की पहली सीट आज हो सकती है बुक, बढ़ेगी कई टीमों की धड़कनें
IPL 2026 प्लेऑफ की पहली सीट आज हो सकती है बुक, बढ़ेगी कई टीमों की धड़कनें

Hindi NewsCricketICC T20 World CupICC T20 World Cup 2026 Most Runs