
गोंडा के नवाबगंज में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर गांव में सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने की कोशिश की। शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने शव को बुधवार सुबह देखा और पुलिस को सूचना दी।

गोंडा के ग्राम सभा मुकुंदपुर में चुनावी रंजिश के चलते हिंसा हुई। विवाद में दो लोग घायल हुए और एक गंभीर रूप से चोटिल है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

बभनान रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 222-ए के पूरब एक युवक की अर्धनग्न लाश मंगलवार सुबह मिली। जीआरपी मनकापुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आया है।

गोण्डा जिले में मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने एफपीओ से मक्का ड्रायर संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर के अनुसार, इच्छुक एफपीओ को अपने लेटरहेड पर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। यह सुविधा किसानों को फसल खराब होने से बचाने और गुणवत्ता सुधारने में मदद करेगी।
कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के मर्दनपुरवा गांव में दीवार उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कार्रवाई जारी है।
कौड़िया के सम्मय माता मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा और भंडारे का समापन हुआ। कथा व्यास राजन महाराज ने भगवान श्री राम के जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने चेतावनी दी है कि लापरवारी पर मई माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनकटी सूर्यबली गाँव में सोमवार की रात्रि में राजेन्द्र शुक्ला के खेत की तरफ से चोर घर की दीवार में सेंध
गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 13 और 14 मई को आयोजित होगा। पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को समय से पहुँचने और आवश्यक सामान लाने का आग्रह किया गया है।
गोण्डा में एक शिक्षक की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटने की घटना में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार शाम को हुई जब कुसुम शुक्ला अपनी सहेली के साथ खरीदारी कर रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।