
उत्तराखंड एसटीएफ ने उधमसिंह नगर के गदरपुर से कट्टरपंथी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों लिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके तार पाकिस्तान और मलेशिया तक जुड़े होने की बात पता चली है। उसके पास से डेटोनेटर, विदेशी पिस्तौल और एके 47 के कारतूस बरामद किए गए हैं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि एससी-एसटी ऐक्ट के तहत किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही तब तक शुरू नहीं की जा सकती, जब तक कि इस मामले में पहले कोई प्रशासनिक जांच न की गई हो।

उत्तराखंड पुलिस की वॉन्टेड क्रिमिनल्स और गैंगस्टरों की लिस्ट में कई महिलाओं के भी नाम हैं। बेशक इन महिलाओं का अपना कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा, लेकिन पतियों के काले कारोबार में साथ देकर ये कानून की नजर में वॉन्टेड मुजरिम जरूर बन गई हैं।

Ration Card News: उत्तराखंड में जल्द ही नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, इसके लिए इनकम लिमिट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सरकार द्वारा आय के नए मानक तय करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़-अल्मोड़ा में नए सीएमओ ने जॉइन करने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा नैनीताल में सीएमओ बनाई गईं एक महिला डॉक्टर ने भी अभी तक ड्यूटी जॉइन नहीं की है।
उत्तराखंड के 20 हजार शिक्षकों के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ने टीईटी के मानक बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब राज्य में साल में 2 बार टीईटी परीक्षा होगी। 2010 से पहले भर्ती हुए शिक्षक इसके लिए पात्र होंगे।
उल्लास कार्यक्रम में 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की शिक्षा पर फोकस किया जाता है और जब किसी राज्य के वयस्कों में शिक्षा की दर करीब 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा हो जाती है और गैर-साक्षर लोगों तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो जाता है, तब उसे 'पूर्ण साक्षर' राज्य माना जाता है।
इस विस्तार परियोजना में तेजी लाने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने अतिरिक्त सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। NCRTC ने भी अपना नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी औपचारिक सहमति दे दी है।
27 वर्षीय एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उत्तराखंड के मसूरी स्थित होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ यहां घूमने आई थी। दोनों की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी। 15 तारीख को पति का जन्मदिन था। मौत से पहले दोनों ने शराब भी पी थी।
उत्तराखंड के चम्पावत में बिना नौकरी के घरों पर खाली बैठे युवाओं के लिए काम की खबर है। जिले में ब्लॉक स्तर पर लगेंगे रोजगार मेले लगाकर 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए 19 जून से भर्ती कैंप लगेंगे और 350 फीस देकर रजिस्ट्रशन कराना होगा।