
हिमाचल प्रदेश में ओरेंज अलर्ट के बीच मौसम ने करवट ली है। राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि शिमला, मनाली और कई मैदानी क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिले में राजस्व कार्यों को चलाने के लिए रिटायर हो चुके कानूनगो और पटवारियों के पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन के अनुसार, 65 साल तक की उम्र के रिटायर कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिमाचल की ऊंची चोटियों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर में हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अपडेट दिया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को दावा करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सुक्खू ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश में दिन के समय धूप खिलने से मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम और रात के समय ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में अब रातें सर्द हो चली हैं।
हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्पीति में तापमान माइनस में पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते में ठंड से राहत की संभावना जताई है।
कर्मचारी संगठन ने कहा कि यदि सरकार यह कदम वापस नहीं लेती है तो इससे कर्मचारियों को गंभीर वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लिया जाए।
छुट्टी के आदेश के बीच संस्थान प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जहां संभव हो, वहां ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखी जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित न हो।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक प्रदेश में मंडी जिले में 178, कुल्लू जिले में 104 और कांगड़ा जिले में 21 सड़कें बंद रहीं। कुल्लू जिले का नेशनल हाईवे 305 भी कई स्थानों पर अवरुद्ध रहा।