आम चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले NDA और कांग्रेस की लीडरशिप वाले INDIA अलायंस के बीच है। दोनों गठबंधनों के अलावा यूपी, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों में कई दल अलग होकर भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पंजाब में चतुष्कोणीय मुकाबला है। राज्य के सभी 4 प्रमुख दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा और अकाली दल अलग-अलग ही चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राज्यों के लिहाज से देखें तो 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश, 40 सीटों वाला बिहार, 48 सीटों वाला राज्य महाराष्ट्र और 42 सीटों वाले बंगाल निर्णायक हैं। वहीं दक्षिण भारत से तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भी इस बार भाजपा जोर-आजमाइश कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां एनडीए के 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है तो वहीं INDIA अलायंस का कहना है कि इस बार वह भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट हुआ है।और पढ़ें