
चिंताजनक पहलू यह है कि मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद शहर में अब तक पूर्णकालिक हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। गंभीर मामलों में मरीजों को ग्वालियर या झांसी रेफर किया जाता है, जिससे उपचार के लिए महत्वपूर्ण 'गोल्डन आवर' का नुकसान होता है।

दुलारा पंचायत के सरपंच दिनेश धाकड़ ने विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी पंचायत में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों में पाइप बढ़ाने से पानी निकल सकता है, लेकिन इस संबंध में दी गई कई लिखित शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकी की शादी के बाद उससे मिलने को लेकर मायके पक्ष वालों ने कई बार आरोपी के साथ मारपीट की थी। इसी बीच मंगलवार को दोनों बहाने से ग्राम इमलिया से नरवर पहुंचे और एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरे थे।

इसी दौरान कुंदन ने कुल्हाड़ी से पत्नी के बाएं कान के पास और कंधे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय मृतका का बेटा अरविन्द्र गुर्जर पास के कमरे में बच्चों के साथ सो रहा था। शोर सुनकर अरविन्द्र मौके पर पहुंचा और उसने पूरी स्थिति देखी। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। यहां प्रशासन 250 बीघा सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जे को हटाया है।

ब्राह्मण बेटियों पर अशोभनीय बयान देकर विवादों में आए मध्य प्रदेश के प्रमोटी आईएएस अफसर संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संतोष वर्मा के बयान को समाज को तोड़ने वाला बताया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए हिंदुओं को बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। इसके अलावा कहा- अब आने वाले दिनों में उन जगहों पर जाऊंगा, जहां हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। यहां दो पुलिसवालों के सामने दो ग्रुप में लाठी-डंडो से मारपीट हुई। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

शिवपुरी में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला ने गजब की दिलेरी दिखाई है। महिला ने हमला करने वाले एक सियार को साड़ी के फंदे से गला कसकर मार डाला। महिला 30 मिनट तक सियार से लड़ती रही। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

आरोप है कि बेटे ने जमीन हड़पने के इरादे से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके लिए उसने ऐसी तरकीब निकाली कि पिता खुद ब खुद चलकर क्राइम सीन पर पहुंच गया। आगे जानिए कैसे?

कुएं में डूबकर मरने वाले युवकों में एक नाबालिग भी है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक दो लड़के पानी में तैरना सीखने गए थे, जबकि एक की जान बचाने में गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 250 लोग बीमार हुए हैं। अब तक 175 लोगों को उल्टी-दस्त का उपचार दिया जा चुका है। दो मरीजों को कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। वहीं ड्राइवर सीट पर फंसे सेकेंड ड्राइवर को क्रेन की मदद से निकाला गया।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर एक मिनी बस (ट्रेवलर) के डिवाइडर तोड़ कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा से टकरा गई।

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत शिवपुरी जिले की देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिलोकला गांव के पास पुलिया पर छापेमारी कर राजस्थान के झालावाड़ निवासी हीरालाल तंवर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गुरुवार सुबह थीम रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की टेलीकॉम बटालियन में तैनात हवलदार लालू यादव (35) की मृत्यु हो गई। लालू यादव उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी थे।

परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्वालियर-भोपाल रेल ट्रैक पर डबरा देहात इलाके में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विकेश ने ट्रेन आते देख अचानक पटरी पर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भानू तोमर ने ही हत्या की पूरी साजिश रची थी। उसने धर्मेंद्र कुशवाह को जो कि पहले ही हत्या के मामलों में सजा काट चुका है, को 1 लाख रुपए में शूटर के रूप में हायर किया था।

वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में दिखाई देता है कि दुकान पर नकाब पहने कुछ बदमाश आते हैं और दुकानदार पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी बरसाने लगते हैं। मगर दुकानदार ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए शटर गिराकर अपनी जान बचाई।

एमपी के शिवपुरी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने खेत में एक महिला से बलात्कार किया, जबकि उसकी पत्नी पूरी घटना का वीडियो बनाती रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।