
11 अगस्त, मंगलवार: कुल्लू के आनी क्षेत्र में किरण बाजार और बराड़ के बीच पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से एक वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं। लगातार भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

3 जुलाई, सोमवार, शिमला: हिमाचल के कुल्लू जिले के पांकवा गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। 500 से अधिक सेब के पौधे और कई गोशालाएं भी नष्ट हुईं। प्रशासन से सर्वे, मुआवजा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की गई है।

31 शुक्रवार, जुलाई : हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी में भूस्खलन के दौरान चलती कार पर भारी चट्टान गिर गई। हादसे में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. बृज लाल ठाकुर और उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल है।

9 जुलाई, गुरुवार, मनाली: कुल्लू जिले के केशरी नाला क्षेत्र का वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण उफनते नाले को गोद में बच्चों को उठाकर पार करते दिख रहे हैं। बारिश के दौरान बढ़ते जलस्तर से जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल और सुरक्षित मार्ग की मांग की है।
8 जुलाई, बुधवार, हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक बारिश और 11 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया। कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से पुलियां बह गईं। शिमला के रामपुर में संपर्क मार्ग और पुल क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित।
6 जुलाई, सोमवार: कुल्लू जिले में सोमवार सुबह ऊंची पहाड़ियों पर हुई तेज बारिश के बाद पागल नाले में अचानक बाढ़ आ गई। भारी मलबा लारजी-सैंज मार्ग पर आ गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। करीब तीन घंटे तक दोनों ओर वाहन फंसे रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मनाली घूमने गए एक बिहारी परिवार की कार फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां और मासूम बेटे की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतक मूलरूप से वैशाली के रहने वाले थे।
जॉर्ज रिचमंड कांगड़ा के बीर बिलिंग से देव टिब्बा तक लंबी दूरी के क्रॉस-कंट्री फ्लाइंग अभियान पर निकले ग्रुप में शामिल थे। इसी दौरान वे देव टिब्बा के पास ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि कार को चला रहे आरोपी विक्रांत विज को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं।