
आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

लोगों ने आरोप लगाया कि बिंदौली के दौरान दुल्हन को घोड़ी से उतारने की घटना में कुछ महिलाओं सहित करीब 12 लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की।

यहां एक व्यक्ति की उसके साले ने कथित तौर पर अपहरण कर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी को शक था कि उसकी बहन की मौत के पीछे उसके जीजा का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सीखर निवासी अनिता मीणा के रूप में हुई है। उसने बताया कि अनिता राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ थी और उसका शव डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला।
राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित कन्हैयालाल साहू हत्याकांड को लगभग चार साल बीत चुके हैं, लेकिन इंसाफ की राह अब भी लंबी नजर आ रही है। इस बीच पीड़ित परिवार का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा है।
आमतौर पर चोरी के मामलों में अपराधी तकनीक का सहारा लेते हैं, लेकिन उदयपुर के कुराबड़ थाना इलाके में सामने आया यह मामला पारंपरिक सोच से बिल्कुल उलट है। यहां एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जिसने हाई-टेक पुलिसिंग को मात देने के लिए लो-टेक लेकिन बेहद चालाक तरीका अपनाया।
अफीम की खेती सामोली, खुना और पीपली में की जा रही थी। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 275 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है।
इस नई ट्रेन के शुरू होने से गाड़ी संख्या 20981/20982 (उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन) 15 फरवरी और गाड़ी संख्या 20979-20980 (उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन) 14 फरवरी से संचालित नहीं की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सड़क को ब्लॉक कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे इलाके में काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा।
उच्च न्यायालय ने कहा कि अपराध के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास भी बुनियादी मानवाधिकार होते हैं। खासकर अविवाहित महिलाओं के मामले में इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं, जिससे उनकी शादी की संभावनाओं से लेकर उनके जीवन तक पर असर पड़ सकता है।