
बिहार के छह जिलों में पत्थर खनन को मंजूरी दे दी गई है। सम्राट चौधरी सरकार ने नवादा, गयाजी, रोहतास, औरंगाबाद, बांका और शेखपुरा जिले में पत्थर खनन को मंजूरी दी है। विभाग का मानना है कि राज्य के भीतर उत्पादन बढ़ने से पत्थरों की किल्लत दूर होगी।

राजधानी पटना में आखिकार उस युवक की हत्या कर दी गई जिसने सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का विरोध किया था। पहले पटना स्टेशन के पास से 25 साल के बंटी को सरेआम अगवा किया गया और फिर अब उसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस पर भी इस मामले में संगीन इल्जाम लगे हैं।

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज 15 जिलों में बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन होगा। रविवार को अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है।

छात्रों ने इस तकनीक को बिहार के सरकारी अस्पतालों में लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी से संपर्क किया है। उनका कहना है कि यदि इस तकनीक को अपनाया जाता है, तो एचआईवी जांच के लिए रक्त के नमूने एकत्र करने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में सात दिनों के अंदर आईसीयू एवं 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू करने, चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों के भाव्या पोर्टल पर पंजीकरण, डयूटी रोस्टर की ऑनलाइन इंट्री तथा सभी उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की अद्यतन जानकारी दर्ज करने को अनिवार्य कर दिया है।
बिहार के हाजीपुर में महिला सिपाही को पहले अगवा किया गया। फिर बंधक बना कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला सिपाही की छोटी बहन से भी आरोपी ने हैवानियत की और रेप करने का प्रयास किया।
पटना स्थित PMCH में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाई गई हैं। पहले यहां 200 सीटों पर दाखिला होता था लेकिन अब 250 सीटों पर होगा। इसी तरह JLNMCH में भी सीटें बढ़ी हैं। डीएमसीएच और एसकेएमसीएच मेें भी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
बिहार के सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा अगले सात दिनों के भीतर चालू कर दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को बेवजह जिले के बाहर रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लग जाएगी। मंत्री निशांत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।
रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम (Sasaram) से एक दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पैर अचानक फिसल गया और वह कुराइच नहर (Kuraich Nahar) में गिर गईं।
रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम (Sasaram) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र स्थित करकटपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक भरकर अंग्रेजी शराब (English Liquor) बरामद की है।