
नूंह जिले में गुरुवार देर शाम आए तूफान के चलते दो गांवों में हुए दो दर्दनाक हादसों में दो बच्चों की जान चली गई। कई बिजली के पोल और पेड़ गिर गए, जिससे अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

हरियाणा के नूंह में शादियों के दौरान नोटों की भारी-भरकम मालाएं पहनकर दिखावा करने वालों पर अब कानून का शिकंजा कसने वाला है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसी मालाओं में लगी पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो मवेशी, दो अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

जालौन में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ।
नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान पर बढ़ती कानूनी कार्रवाई और यूएपीए लगने से हरियाणा कांग्रेस सतर्क है। भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
गुरुग्राम और नूंह प्रशासन मिलकर हसनपुर गांव में 100 एकड़ जमीन पर हरियाणा का पहला 'गौ अभ्यारण्य' बनाने जा रहे हैं। यहां न सिर्फ बेसहारा पशुओं को रखा जाएगा, बल्कि बीमार गायों के लिए अस्पताल और देसी नस्लों के लिए जीन बैंक भी बनेगा। इससे शहरों में ट्रैफिक जाम और हादसों से राहत मिलेगी।
हरियाणा के नूंह में एक ट्रक चालक ने पंजाब की नर्स को बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Nuh-Alwar Highway : नूंह-अलवर रोड अब फोरलेन नेशनल हाईवे बनेगा। वन विभाग से इसके निर्माण की मंजूरी मिल गई है। करीब एक साल से लंबित इस फोरलेन परियोजना को अब सशर्त स्वीकृति दी गई है। 113 एकड़ वन भूमि डायवर्जन की अनुमति मिलने से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
नूंह पुलिस ने गाय तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर फिरोजपुर झिरका और आकेड़ा से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पिकअप ट्रकों से सात गायें बरामद की हैं।
फरीदाबाद से सटे पलवल और नूंह जिलों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) प्रोजेक्ट के तहत पलवल के पृथला से जिला नूंह के धुलावट के बीच नई दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।