
पालदा स्थित श्री राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज के मालिक नरेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल हैं। वर्ष 2018 में शुरू हुए इस कारोबार पर 2021 में भी मिलावट का केस दर्ज हो चुका है, जिसमें पत्नी को जेल तक जाना पड़ा था।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन उस वक्त विवादों में आ गया, जब कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा भंग करने के आरोप में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

केंद्र सरकार ने मिलावटी खाने-पीने की चीजों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, नकली पनीर के मामले में मध्य प्रदेश चौथे नंबर पर है।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती की शिकायत पर अनस उर्फ अश्विन पिता नईम बैग, निवासी ताज नगर, झलारिया रोड, इंदौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। एमपी में चीतों के रहने के लिए एक और अभयारण्य बनाया जाएगा। अगले साल मॉनसून में नौरादेही का वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य में चीतों को छोड़ा जाएगा।

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई से राजस्थान तक एक नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन 4 राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इससे इन राज्यों के यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकार के दो साल पूरे होने पर राज्य के तीन जिलों को स्पेशल पैकेज देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह तीनों आदर्श जिले बनें, इसके लिए काम किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने वाली है। इस दौरान शनिवार को जब शिवराज सिंह चौहान के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई तो अटकलें शुरू हो गईं कि उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा रहा है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड के काफी दिनों बाद और अदालती कार्यवाही के बीच राजा के परिवार ने उसके एक अधूरे सपने को पूरा किया है। आखिर राजा रघुवंशी क्या करना चाहता था। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। 90 साल की बेनी बाई पत्नी श्याम सिंह अपने कमरे में सोकर आराम कर रही थीं।

सुरक्षा एजेंसियों को केंद्रीय कृषि मंत्री की सुरक्षा को लेकर कुछ इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। हालांकि उनके समर्थक इसे दिल्ली में होने वाले किसी बड़े फेरबदल से जोड़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस ने मंदसौर के भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ मर्डर की मिस्ट्री करीब 5 महीने बाद सुलझा ली है। भाजपा नेता के बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस में उनके पिता ही मास्टरमाइंड और साजिशकर्ता निकले। आरोपी पिता ने ही सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या कराई थी।

MP THAR Accident : मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने इंदौर-भोपाल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम अपनी बेकाबू तेज रफ्तार थार गाड़ी से 4 लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य 3 घायलों का इलाज चल रहा है।

उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में आगर निवासी मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू विवाहित युवती को महाकाल दर्शन के बहाने लाकर, होटल में अपनी पत्नी का आधार कार्ड इस्तेमाल कर कमरा लेने पर हिंदूवादी संगठन की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हत्या समेत 100 से अधिक मामलों में नामजद एक कुख्यात अपराधी को उसके पैतृक शहर इंदौर में गिरफ्तार किया गया। वह मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के लिए फॉर्म भरने आया था।

शर्मा ने बताया कि ईसाई धर्म मानने को लेकर रोक-टोक करने पर उसने देवी-देवताओं के फोटो फाड़ दिए और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। वह अब कहता है कि आप लोग भी धर्म परिवर्तन करोगे तो साथ रहूंगा, वरना अकेला केरल चला जाऊंगा।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पुलिस के काम करने के तरीके पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने अफीम तस्करी के मामले में बीएनएसएस के प्रावधानों का पुलिस द्वारा पालन नहीं किए जाने पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव को तलब किया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य के अधिकारियों ने इन प्रावधानों को भुला दिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कारण बताओ नोटिस के जवाब में दिया गया उत्तर संतोषजनक नहीं है। उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने वर्मा के खिलाफ दर्ज जालसाजी मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो करीबी सहेलियां दीपांशी और प्रियांशी गुरुवार को शिलॉन्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं, जहां अदालत ने उन पर सोनम के व्यवहार और हत्या से पहले के घटनाक्रम को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में दो कुख्यात नक्सलियों के सरेंडर के कुछ घंटों बाद सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 26 जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अंतिम समय-सीमा घोषित की गई है।