


अभिजीत के पेरेंट्स ने कहा कि पुलिस को परिवार के दुख को देखते हुए नरमी दिखानी चाहिए थी। पुलिस चाहती तो अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अभिजीत को वापस दिल्ली आने की शर्त पर भी घर जाने की इजाजत दे सकती थी।

अभिजीत दीपके ने दृढ़ संकल्प जताया कि वे गिरफ्तारियों से डरने वाले नहीं हैं और सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे मुझे सौ बार जेल में डाल दिया जाए, मैं आपकी तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करूंगा।

सिलीगुड़ी शहर में रविवार को कई जगहों पर ऐसे रंग-बिरंगे बांग्ला पोस्टर दिखाई दिए, जिनमें लोगों से अपील की गई थी कि वे सामान, मांस और यहां तक कि बिरयानी भी सिर्फ हिंदुओं द्वारा चलाई जा रही दुकानों से ही खरीदें।

थलपति विजय की पार्टी टीवीके के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठ रही है। ऐसे में राहुल गांधी और पीएम मोदी के साथ उनके अलग-अलग कार्यक्रमों को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। फ्लाइट में एक यात्री के सामान में अचानक से आग लग गई। मुश्किलों के बाद केबिन क्रू और यात्रियों ने मिलकर इस आग को बुझाया। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग की गई।

न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वह सभी पक्षों को सुनेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी को असुविधा न हो। पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर है।

भारत में 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने का लक्ष्य नजदीक आ रहा है। इसके बावजूद दुनिया की हर तीन में से एक बालिका वधु भारतीय है और देश में हर 5 में से एक लड़की की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही हो जाती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चेन्नई दौरे के दौरान तमिलनाडु की भाषा, इतिहास और संस्कृति को लेकर दिए गए बयानों पर डीएमकने तीखा पलटवार किया है। DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी को राज्य की सांस्कृतिक पहचान पर सबक देने का कोई अधिकार नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षा उत्पादन और रक्षा जरूरतों के लिए स्वदेशी क्षमता बढ़ाने को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया। 2 रक्षा गलियारे बनाए गए, जिनमें से एक उत्तर भारत और दूसरा दक्षिण भारत में स्थापित किया गया।

पीएम मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में 13000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल परिवहन और पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने चेन्नई से कन्याकुमारी और चेन्नई से कोयंबटूर के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के कुछ हिस्सों को 6 लेन का बनाने समेत सड़क विकास की कई परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की अपील की।

Abhijeet Dipke: रिहाई की शर्तों के तहत दीपके और सीजेपी नेताओं को पूरी तरह से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी। कोर्ट ने उन्हें सख्त आदेश दिया है कि वे कोई भी सार्वजनिक सभा न करें और न ही अशांति फैलाएं।

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को दुनिया भर में जांच और विवाद का सामना करना पड़ रहा है। कहीं कानूनी लड़ाई है, कहीं युद्ध क्षेत्र में सेवा बंद करने के आरोप, तो कहीं बिना अनुमति इस्तेमाल और तस्करी के मामले...

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बेदी ने मई में भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। भारत ने कहा कि पहलगाम में हुए गंभीर उकसावे के बाद भारत ने केवल अपनी आत्मरक्षा में कदम उठाया था।

विपक्ष यह मानकर चलता है कि मुस्लिम और भाजपा एक-दूसरे के लिए सियासी अछूत हैं। हालांकि इस दोनों नतीजों ने इस धारना को बदलकर रख दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि असम में भाजपा ने यह कमाल कैसे कर दिखाया।

वेंस ने भारतीय पेशेवरों को 'बंधुआ मजदूर' कहा। वहीं 'गिरमिटिया' मजदूरों की पोती नवी पिल्लई ने शांति का नोबेल जीतकर पश्चिमी अहंकार को करारा जवाब दिया है। पढ़िए नए भारत की कूटनीतिक धमक और इतिहास के काव्यात्मक न्याय की कहानी।

जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेच में सामने याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े पेश हुए। उन्होंने कहा कि न्याय तक पहुंच का मतलब वकीलों तक पहुंच भी है।

नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में भयंकर बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में कई गांव डूब गए हैं। वहीं कम से कम चार लोगों के लापता होने की खबर है। भोटेकोशी में आई बाढ़ के बाद भी 5 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं।

इस विवाद के बाद हैदराबाद में बाउंसर एजेंसियों के प्रतिनिधियों और हिंदू-मुस्लिम सुरक्षाकर्मियों के एक समूह ने रोजगार के समान अवसरों के लिए सार्वजनिक रूप से अपील की है।

उत्तर रेलवे की तरफ से कहा गया है कि 11 अक्टूबर से सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। दो दिन कई ट्रेनों को रद्द किया गया था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इन दो दिनों में ही यात्रियों का 1 करोड़ का नुकसान हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अभिजीत दीपके और उनके साथियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस थाने में एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद तीनों नेताओं को रिहा कर दिया गया।

खुफिया एजेंसियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि CJP के आयोजक और विपक्षी दल छात्रों और युवाओं को आगे करके सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों को छोटे-छोटे जंतर-मंतर में बदलने की योजना बना रहे थे।

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर संयुक्त राष्ट्र द्वारा जताई गई चिंता को सरकार ने खारिज किया है। जिनेवा में भारतीय मिशन ने इसे आंतरिक मामलों में गैरजरूरी हस्तक्षेप करार दिया। इसके अलावा यूएन को नसीहत देते हुए कहा कि उसे दूसरे देशों में हो रहे प्रदर्शनों पर ध्यान देना चाहिए।