
पूर्व सीएम ने लिखा, 'जोधपुर में एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की घटना बेहद चिंताजनक है। जानकारी मिली है कि आग पर काबू करने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के 13 निडर कर्मचारी झुलस गए हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

एम्स जोधपुर के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने मंगलवार को ओटी के ब्रेक रूम के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

जोधपुर में युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' के दूसरे संस्करण में अमेरिका समेत 7 देशों की वायुसेनाएं हिस्सा लेने जा रही हैं। पहली बार इस युद्धाभ्यास में अमेरिका का एफ-35 शामिल होने जा रहा है।

गलत ब्लड चढ़ाने के मामले की जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा को सौंप दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले आवश्यक क्रॉस-चेकिंग प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
ड्रग तस्करी से जुड़े इनपुट मिलने के बाद बनाड़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान घर से 500-500 रुपए के नोटों की बड़ी संख्या में गड्डियां बरामद हुईं।
हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान वह सामने चल रहे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
जोधपुर एयरपोर्ट का नवनिर्मित टर्मिनल रविवार को यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान यात्रियों के साथ केक भी काटा। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर इसे इंटरनेशनल टर्मिनल में भी तब्दील किया जा सकेगा।
करीब ₹480 करोड़ की लागत से तैयार यह नया टर्मिनल भवन अब जोधपुर की नई पहचान बनने जा रहा है। उद्घाटन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि आखिर इस टर्मिनल में ऐसा क्या है
आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जोधपुर की महिला इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है,