
छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में बनाए गए एक बंकर में छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि उपकरण बरामद किए हैं।

बीजापुर जिले में बारह महिलाओं समेत करीब 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों के पास 7 किलो सोना, 2.92 करोड़ रुपए और कुल 93 हथियार बरामद किए गए हैं।

नक्सलियों की दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य पापाराव ने अपने 17 साथी माओवादियों के साथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। हथियार डालने वाले नक्सलियों में 11 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के करीब 106 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। इनपर लगभग 4 करोड़ रुपए का इनाम था।
छत्तीसगढ़ के जंगलों में जवानों की बंदूकें लगातार गरज रही हैं। गुरुवार सुबह बीजापुर के जंगलों में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। पिछले दो महीनों में जवानों ने कुल 25 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा की मौजूदा संख्या-स्थिति को देखते हुए एक सीट भारतीय जनता पार्टी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की प्रबल संभावना है, हालांकि दोनों दल अंतिम निर्णय के लिए अपने-अपने प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा और बीजापुर जिले के 51 माओवादियों ने शनिवार को हिंसा का रास्ता त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फटने से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खौफनाक मर्डर की घटना सामने आई है। यहां नक्सलियों ने मंगलवार देर शाम को एक पूर्व सरपंच भीमा मडकम की निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस वक्त हुई, जब युवक जंगल की ओर गया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।