
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए तराना सहित उज्जैन से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई।

उज्जैन में आबकारी विभाग ने करीब 1 करोड़ रुपये की देसी शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 21,310 लीटर शराब को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बहाया गया। क्यों हुआ यह ऐक्शन?

नई फिल्म की सफलता के लिए पिता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में वो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भोलेनाथ से अर्जी लगाने के बाद मीडिया से बातचीत भी की।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक और युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों घर से भागे हुए थे और नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उज्जैन में सांदीपनि चौराहे से उद्यान मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है जिससे 26 मकान और 16 मंदिर प्रभावित हो रहे हैं। योजना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

कलेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरियादी महिला की सूचना पर नई आबादी थाने के टीआई ने सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसने जाकर इस मिलन को संभव बनाया।

उज्जैन जिले के महिदपुर नगर के टेंशन चौराहा, कीर्तनिया बाखल सहित कई इलाकों में आवारा कुत्ते का आतंक सामने आया है। एक पागल कुत्ते ने एक दिन में 50 लोगों को अपना शिकार बनाया है। घटना को लेकर महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर दहशत में हैं।

उज्जैन में साइबर ठगों ने सेना के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को 'डिजिटल गिरफ्तारी' के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का प्रयास किया। 83 वर्षीय कर्नल गंगा राम वर्मा और उनकी पत्नी को सीबीआई, मुंबई पुलिस और ईडी के अधिकारी बनकर डराया गया। बैंक अधिकारियों और पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी साइबर ठगी टल गई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार सुबह तेलंगाना से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहे भक्तों की टेंपो पाइप से भरे ट्राले से टकरा गई। इस हादसे मे 2 लोगो की मौके पर ओर 1 कि इलाज के दौरान मौत हो गई।

उज्जैन जिले के झारड़ा तहसील के ग्राम लोटिया जुनार्दा में किसान हरि सिंह की दो भैंस और एक बछड़ा 9 महीने पहले चोरी हो गए थे। किसान ने थाने के चक्कर काटे और सीएम हेल्पलाइन पर भी गुहार लगाई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। प्रशासनिक उपेक्षा से टूट चुके किसान ने भगवान शनि देव से अपनी अर्जी लगाई है।

नुसरत के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना ने कहा, 'शरीयत का हुक्म है कि उन्हें तौबा करनी चाहिए, इस्तगफार पढ़ना चाहिए और कलमा पढ़ना चाहिए। उन्होंने इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ काम किया है।'

भारतीय क्रिकेट की मशहूर शख्सियत और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का उज्जैन में एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। कपिल देव बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।

मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने फांसी लगाए एक युवक की जान बचा ली। पुलिस अधिकारी ने अपनी ट्रेनिंग में मिली जानकारी का उपयोग करते हुए सीपीआर दिया, जिससे रुकी हुई सांसें फिर से चलने लगीं।

उज्जैन के नागदा में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद आरोपियों ने धमकी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने नासिर हुसैन, बिलाल अहमद, अली अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका जुलूस निकाल दिया। घटना से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मध्य प्रदेश के शहडोल में चोरी की घटना सामने आई है। यहां मंदिर में पहुंचे चोर ने पहले परिक्रमा की फिर चरण वंदना करने लगा। इसके बाद वो चांदी के तीन मुकुट लेकर फरार हो गया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर को एक साल में 1 अरब रुपये से अधिक का दान मिला है। महाकाल मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं ने 01 जनवरी 2025 से लेकर 15 दिसंबर 2025 तक के बीच बाबा महाकाल को दिल खोलकर दान दिया है।

पुलिस ने अरशान खान की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है, फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने तीनों फरार कैदियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि इन कैदियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

एमपी के देवास के सतवास में बुलडोजर ऐक्शन के दौरान बवाल हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने एक दंपती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर पथराव किया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर में मुस्लिम युवक द्वारा 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बुधवार को जमकर बवाल किया। भीड़ ने आरोपी का घर तोड़ने की मांग की।