
17 जून, बुधवार: बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित बखरिया पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। 2714 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव में चाचा गोपीचंद यादव और भतीजे भन्नु यादव के बीच सीधी टक्कर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

16 जून, मंगलवार: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर बंद पड़ी जमाबंदी चालू कराने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई।

16 जून, मंगलवार: बेतिया जिले के नौतन प्रखंड की पकड़िया, जमुनिया और बरदाहां पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य, बिजली और राजस्व विभाग से जुड़ी अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।

पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षा के बाद बढ़ी भीड़ और देर रात हुए हंगामे को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन रहा. वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आज बेतिया से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें चली.
नरकटियागंज: शिकारपुर के केहुनिया गांव में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ दोनो की शादी रचा दी। घटना बीते शुक्रवार की देर रात्रि की है. बताया जाता है कि प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, बाद में गांव के मंदिर में शादी करा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया
12 जून, शुक्रवार: बेतिया के सीजेएम न्यायालय ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल द्वारा दायर परिवाद मामले में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने संज्ञान पर निर्णय लेने से पहले उन्हें उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
9 जून, मंगलवार, बेतिया: पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड में धनौती नदी पर बना जर्जर पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल का करीब 10 फीट हिस्सा नदी में समा गया, जिससे दर्जनों पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
1 जून, सोमवार, बेतिया: मच्छरगावा चौक स्थित मोबाइल टावर पर एक युवती के चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार युवती कथित तौर पर एक युवक से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी। सूचना मिलने पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर और वाल्मीकिनगर में हेलीपोर्ट बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आदिवासियों के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा। सीएम ने आदिवासी क्षेत्रों में होम स्टे को बढ़ावा देने की भी बात कही है।
बिहार पुलिस में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तबादले किए गए। सम्राट सरकार ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है।