
रावतसर के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने बताया- सुबह लगभग सात बजे बरमसर गांव के पास यात्री बस एक अन्य वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि 5 लोगों की मौत हो गई।

मृतक छात्र की पहचान संदीप गुर्जर (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोटपूतली का निवासी था। आज दोपहर में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाए जाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए कोटपूतली ले जाया गया है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में बुधवार को किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। राठीखेड़ा (हनुमानगढ़) में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में हो रही इस महापंचायत को लेकर किसान नेताओं और समर्थकों का संगरिया पहुंचना शुरू हो गया है।

बेनीवाल ने लिखा, सरकार ने पुरानी तकनीक सहित जो कारण इन सीमेंट इकाइयों के बंद होने के दिए हैं, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि सरकार इन इकाइयों को पुन: शुरू करने को लेकर इच्छुक ही नहीं है।
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठीखेड़ा गांव में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है।
हनुमानगढ़ जिले के राठीखेड़ा गांव में किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब तेज़ होता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष और करणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर (रूबी कुन्नर) ने किसानों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया।
प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। किसानों ने फैक्ट्री समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा गाड़ियों और जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ करने का मामला भी सामने आया है।
हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में डीएपी खाद वितरण के दौरान शुक्रवार सुबह पुलिस की लाठियां किसानों पर बरसीं। खाद के लिए रातभर लाइन में लगे सैकड़ों किसानों पर बिना किसी चेतावनी के लाठीचार्ज किया गया
राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन में गुरुवार को नगर परिषद की लापरवाही ने एक और मजदूर की जान ले ली। टाउन क्षेत्र में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई
सीए पास करने वाले ताराचंद ने कहा 'जब मैंने बच्चों के सामने पीएचडी करने का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने मुझे कुछ और भी चुनौतीपूर्ण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा सीए करो। यह मुश्किल है, लेकिन इससे आपको पहचान मिलेगी।'