





राशिफल एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी होती है, जो ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर बताती है कि किसी व्यक्ति का दिन, सप्ताह या महीना कैसा रहेगा।
आज का राशिफल पढ़ने से आप अपने दिन की सही शुरुआत कर सकते हैं और जान सकते हैं कि कौन से काम शुभ हैं और किनसे बचना चाहिए।
राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की गणना पर आधारित होता है, जिसे कुंडली (Birth Chart) के माध्यम से तैयार किया जाता है। ज्योतिषाचार्य सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु जैसे नौ ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करते हैं और यह देखते हैं कि वे किस राशि में हैं और किस भाव में बैठें हैं।
अगर आपको अपनी राशि नहीं पता या अपनी राशि जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्म स्थान ज्योतिष को बताना होगा। वह इसकी गणना कर आपको आपकी जन्म की राशि बताएगा।