
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कुत्तों का ऐसा आतंक है कि लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। जावरा शहर स्थित रत्नराज परिसर में आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

एमपी के रतलाम में एक गन शॉप में धमाका होने के बाद आग लग गई। इसमें दुकान के एक मालिक और एक ग्राहक समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कैसे हुआ हादसा जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

फरमान में युवक ने ये भी कहा कि किसी को भी समाजिक बहिष्कार किए गए परिवारों के घर पर काम करने की इजाजत नहीं होगी और न पंडित पूजा कराएंगे न ही नाई आएंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद और चुपचाप इस फरमान को सुन रहे हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि वे इसपर सहमति जता रहे हैं।

रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री का मामले में सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान पर पहले भी तस्करों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लग चुके हैं। दिलावर के दामाद याकूब खान ने पहले 50 लाख और फिर एक करोड़ रुपये की घूस देकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया था।

मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार रात रतलाम में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए करोड़ों की कीमत की एमडी ड्रग जब्त की है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एमपी के रतलाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर ऐसी बड़ी कार्रवाई की है। इस पुलिसिया कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस और मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम ने रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी इलाके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग जब्त की है

जांच में सामने आया है कि दंपत्ति ने बंगाल से युवती को बुलवाया था और 1000 से 1500 रुपये में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कृत्य करवाया जा रहा था, पूछताछ के दौरान दंपत्ति के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें बंगाल की कई युवतियों के फोटो और आधार कार्ड भी पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के रतलाम में मजहब छिपाकर शादीशुदा हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम शख्स ने महिला का उसके पति से तलाक तक करा दिया।

मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि इस घटना को लेकर जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को पहले ही लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर सरकार करोड़ों रुपये लाड़ली बहनों को दे रही है तो उन्हें मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए।

एमपी के रतलाम में वोटर लिस्ट की SIR में जुटी सरकारी अधिकारियों की टीम पर कथित रूप से शराब के नशे में धुत लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में दो अफसर घायल हो गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

एनसीबी ने रतलाम के सेजावता गांव में महू-नीमच रोड पर चल रही एक सीक्रेट अल्प्राजोलम ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जिसमें 3.44 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पाउडर जब्त किया गया और एक बीटेक और एक बी फार्मा ग्रेजुएट सहित दो पढ़े-लिखे लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा कुल 4 महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार दिलीप कामरिया आलोट के होल सेल किराना व्यवसायी हैं, जो इलाके के छोटे दुकानदारों को सामान सप्लाई करते हैं। इससे एक दिन पहले राजस्थान के झालावाड़ जिले के नागेश्वर इलाके में एक किराना दुकान से बिस्किट के कुछ पैकेट जब्त किए गए थे।

पुलिस ने जांच में पाया कि घर से कुछ चोरी नहीं हुआ है,और मृतिका छत पर बच्चों के साथ सो रही थी। परिजनो व संदेहियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि अंधविस्वास के चलते यह हत्या की गई है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुज़ुर्ग महिला का निधन बुधवार को इलाज के दौरान हो गया था। जिसके अगले दिन परिवार ने उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा महाविद्यालय को दान कर दिया। महिला के पति ने भी देहदान का संकल्प लिया है।

एमपी के रतलाम का रहने वाला सात साल का शुभम बीते दो महीने से पेट दर्द से परेशान था। अहमदाबाद के सरकारी सिविल अस्पताल में उसे ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बच्चे के पेट से जानलेवा चीजें निकालीं।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दादी कार का बोनट पकड़कर रोकती हुईं दिखाई देती हैं, लेकिन कार चला रहा 16 साल का लड़का बच्चे को रौंदकर फरार हो जाता है।

एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गाड़ियों में आई कमी के चलते सब हैरान हो गए। गाड़ियों को चेक किया गया, तो मालुम चला कि इनमें पानी मिला डीजल भर दिया गया है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से तुरंत एक्शन लेते हुए पंप को सील कर दिया गया।