
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर रविवार को श्रीनगर में इमरजेसी लैंडिंग करवानी पड़ी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।

राहत की बात ये है कि टक्कर के वक्त दोनों बोट में सिर्फ ऑपरेटर ही मौजूद थे। जरा सोचिए अगर दोनों बोट में श्रद्धालु होते तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है, जब बोट फरासू से मंदिर के पास थी, वहां एक अन्य बोट आई और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

शेमफोर्ड स्कूल में लोक संस्कृति दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने गढ़वाली लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। माधो सिंह भंडारी पर आधारित कौथिक ने गढ़वाल के इतिहास को उजागर किया। छात्रों ने चित्रकला प्रदर्शनी और पारंपरिक गढ़वाली व्यंजनों से दर्शकों को आकर्षित किया।

अंकिता हत्याकांड मामले में नगर कांग्रेसियों ने गोला पार्क में भाजपा नेता का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित अपराध है और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए फांसी की सजा की मांग की।
कीर्तिनगर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख अचला खण्डेवाल की अध्यक्षता में राज्य वित्त योजना के तहत विकास योजनाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों को बजट के सदुपयोग और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकासखण्ड खिर्सू में निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों में गणितीय और तार्किक शक्ति का विकास करना है। प्रतियोगिता में 9 बच्चों ने भाग लिया और पुरस्कार वितरण किया गया।
सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर समिति ने आनंदा इंटरनेशनल स्कूल ढमक को एक वाटर कूलर प्रदान किया। विद्यालय प्रशासन ने अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय का स्वागत किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पाण्डेय ने विद्यालय को सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।
श्रीनगर, संवाददाता। एलयूसीसी कम्पनी द्वारा की गई ठगी, महिलाओं पर अत्याचार, वन्यजीवों के हमले, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल किए जाने सहित अन्य मामलों पर कार्र
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर ने संगठन के पुराने सदस्य सदानंद पुरी
उत्तराखंड क्रांति दल ने कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी, दल की रीति नीति और युवाओं के रोजगार व स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। 150 से अधिक लोगों ने दल में शामिल होकर भाजपा-कांग्रेस की सरकारों पर सवाल उठाए।