
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित मर्डर के एक मामले में उस वक्त चौंकाने वाला मोड़ आ गया, जब जिस आदमी को मरा हुआ मानकर दफना दिया गया था, वह करीब 2 महीने बाद जिंदा और स्वस्थ घर लौट आया।

सर्व आदिवासी समाज ने कथित धर्मांतरण के खिलाफ इलाके में लड़ाई छेड़ी हुई है, जिले के बहुत से गांवों में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के नियमों के मुताबिक सार्वजनिक सूचना पट्ट लगाकर विरोध किया गया है, समाज के इस कदम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने भी जायज करार दिया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुलदुला थाना क्षेत्र के पतरातोली गांव के पास रविवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे में कार और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से परेशान 9वीं की छात्रा ने प्राइवेट स्कूल में ही फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की उम्र 15 साल थी।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां मंगरीता नामक महिला ने वैवाहिक कलह के चलते अपने 43 वर्षीय पति संतोष भगत की हत्या कर दी और लाश को ट्रॉली बैग में ठूंसकर फरार हो गई।

छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के भिंजपुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की लाश सूटकेस के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ही उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर फरार हो गई है।

युवक की हत्या उसके तीन साथियों ने की थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने पहले उसे चाकू से काटा, रॉड से मारा, इसके बाद उसकी लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक केसरा गांव के रहने वाले किसान बजरंग राम भगत बेटी चंपा के लिए स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचे थे। स्कूटी के लिए जमा की गई रकम में 40 हजार रुपये के सिक्के भी थे।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनौरा विकासखंड में एक अलग ही परंपरा देखने को मिलती है। यहां जनजातियों का एक समुदाय है, जो खुद को राक्षसराज महिषासुर का वंशज बताते हैं। समुदाय के लोग महिषासुर की पूजा करते हैं और इसे अपने पूर्वज के प्रति श्रद्धांजलि मानते हैं।

आरोप है कि युवक ने महिला का दुष्कर्म भी किया। जब पीड़ित महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसे छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली। महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद तय धाराओं के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के बगीचा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए। हादसा बगीचा चरईडांड स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

मामले के तह की ओर चलते हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह एक शख्स ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और कई वार कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह तब और ज्यादा चौंकाने वाला हो गया, जब पड़ोसियों ने उसे लाश से कुछ मीटर दूर बैठे और गुस्से में गाना गाते और रेत से खेलते हुए देखा।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तीज होने की बात कह पत्नी के अंडा करी बनाने से इनकार करने पर नाराज पति ने कथित तौर पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि पत्नी को लाने ससुराल पहंचे एक शख्स के पेट पर उसके साले ने ऐसी लात मारी की पीड़ित की मौत हो गई। हमले में जीजा के पेट की अंतड़ी फट गई।

यहां के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश का मुख्य केंद्र उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ हो सकता है। इस बार सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग पर मानसून ज्यादा मेहरबान है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक लड़की की जबरन शादी, बलात्कार और बेचने का मामला सामने आया है। लड़की को अच्छी नौकरी का झांसा दिया गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दूल्हा और ससुर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को विशेष टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया है। कुत्ते ने आरक्षक के पैर को काट दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जा सकती है।

आरोपी ने अपनी पत्नी को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि आरोपी की इससे पहले 9 शादियां हो चुकी हैं। सभी पूर्व पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं।

जशपुर विधायक रायमुनि भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी के आरोप में उन पर केस दर्ज हो गया है। जशपुर जिला न्यायालय ने परिवाद की सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ कंप्लेन दर्ज करने के आदेश दिए हैं।