
गोरखपुर में 20 मार्च से गोरखनाथ पुराना ओवरब्रिज पर यातायात प्रतिबंधित हो जाएगा। इस दौरान सभी वाहनों को गोरखनाथ के नए ओवरब्रिज से आना-जाना होगा। ओवरब्रिज पर यातायात बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लंबे इंतजार के बाद यूपी के शहरी निकायों में पार्षदों का ऐलान सोमवार को कर दिया गया। पार्षदों के चयन में जहां सामाजिक समीकरण साधने पर जोर रहा, वहीं महिलाओं को भी भागीदारी दी गई है। मई 2023 हुए नगर निगम चुनाव के बाद बीजेपी ने जनवरी 2024 में जिलों में पर्यवेक्षक भेजे थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि वोटरों को कोई कठिनाई न हो इस पर पूरा ध्यान दिया गया। घर के पास बूथ पर ही सुनवाई के लिए अधिकारियों को प्रेरित किए जाने और खुद सुनवाई पर न जा पाने की स्थिति में दूसरे को दस्तावेज लेकर भेजने की भी सुविधा देने का ही नतीजा है कि सुनवाई का काम तेजी से हुआ।

कुशीनगर के मूल निवासी कृष्ण मोहन सिंह ने गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में अपने भाई के मकान में 20 फरवरी की रात में आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले सुसाइड नोट लिखकर देवरिया बीएसए शालिनी श्रीवास्तव,लिपिक संजीव सिंह सहित अन्य को इसके लिए जिम्मेदार बताया था।
सपा नेता यूसुफ मलिक ने बीते दिनों दिए गए अपने बयान में कहा था कि जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे थे। आजम खान ने मुस्लिम समुदाय, विशेषकर सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बार ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद मनाएं।
नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नामित पार्षदों की इस सूची का लंबे समय से इंतजार था। सोमवार को प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से सदस्यों को नामित किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई। पिछले महीने भाजपा संगठन ने इन नामों पर विस्तृत मंथन किया था।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली शाहदरा रेलखंड में ब्रिज संख्या 249 के स्थान पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण में ट्रैक जोड़ने को लेकर ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। 17-18 मार्च व 28-29 मार्च को मुरादाबाद मंडल में संचालित कई पांच ट्रेनें इस दौरान निरस्त रहेगी।
सहारनपुर जिले के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं, सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेला क्षेत्र के आसपास कई स्थानों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित लिखे बैनर लगा दिए।
उत्तर प्रदेश के इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाने पर ग्रेच्युटी/उपादान की धनराशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये तक कर दी गई है। सरकार ने सोमवार 16 मार्च को इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी और सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी उन्होंने दी कि जब तक अस्पताल में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक संबंधित अधिकारी घर नहीं जाएंगे।