
UP Iftar Time Today 8 March: माह-ए-रमजान का रोजा चल रहा है। आज रविवार को अपना रोजा रोजेदार दिन छिपने से पहले खोलेंगे। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। यूपी के शहरों में इफ्तार शाम को होगी। जानें समय।

यूपी के कल्याणपुर में बैंक अकाउंटेंट और उसके साथियों ने दो करोड़ की जमीन के लिए शाहजहांपुर निवासी दंपति और उनकी दो वर्षीय बेटी को एक माह तक बंधक बनाकर रखा। जानकारी होने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी तो पुलिस ने शनिवार को मसवानपुर के एक फ्लैट से तीनों को छुड़वाया।

यूपी के कानपुर में शिया समुदाय ने निर्णय लिया है कि वह इस साल ईद नहीं मनाएगा। अलविदा और इसके बाद ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। यह फैसला ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट ने चर्च रोड ग्वालटोली में मजलिस व बैठक के बाद लिया।

यूपी के महराजगंज में दोमुहान घाट में तैनात एसएसबी महिला जवान के पति ने रविवार को अपने दो बच्चों को मारने के बाद खुद कमरे में लगे पंखे से फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद सनसनी मच गई। पुलिस व एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) में सड़क हादसों के दोषियों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान होने के बावजूद अब तक गोरखपुर जिले में किसी का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त नहीं किया गया था। हालांकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अब तक 23 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।

UP Top News Today: बैंक अकाउंटेंट ने जमीन के लिए एक दंपति और उनकी 2 साल की मासूम बच्ची को एक महीने से बंधक बना रखा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर परिवार को छुड़ाया। वहीं, यूपी के कानपुर शहर में शिया समुदाय ने फैसला लिया है कि इस बार ईद नहीं मनाई जाएगी। सभी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करेंगे।

यूपी के गोरखपुर में राजघाट थाना क्षेत्र के घंटाघर में सराफा व्यापारी के कर्मचारी से जीएसटी अधिकारी बनकर 9.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग के दो शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के पास से 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए।

खाड़ी देशों में फंसे दो बेटों से रात में मां ने फोन पर बात की और शनिवार सुबह घर में झाड़ू लगाते समय मौत हो गई। डाक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने का अंदेशा जताया। मां के मौत की जानकारी बेटों को दी गई लेकिन उड़ानें बंद होने से वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

देवरिया के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तनुज श्रीवास्तव को शासन ने निलंबित कर दिया है। शनिवार की देर शाम को निलंबन की कार्रवाई होने के बाद से बीएसए कार्यालय में खलबली मच गई है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। महिलाएं ट्रेन चलाने के साथ रेलवे स्टेशन भी संभालेंगी। 65115 भटनी-अयोध्या धाम मेमू गाड़ी महिला कर्मचारी संचालित करते हुए यूपी के अयोध्या धाम ले जाएंगी।

यूपी के फर्रुखाबाद शहर से सटे प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर टकोरा (कुल्हाड़ी नुमा हथियार) से हमला कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

UP Iftar Time Today 7 March: माह-ए-रमजान का रोजा चल रहा है। आज शुक्रवार को अपना रोजा रोजेदार दिन छिपने से पहले खोलेंगे। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। यूपी के शहरों में इफ्तार शाम को होगी। जानें समय।

यूपी के जौनपुर में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में गुरुवार रात दबंगों ने एक युवक की पिटाई करके कुएं में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। राम मंदिर में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लगभग चार घंटे रहेंगी।

यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में युवक ने पुलिस दबिश से परेशान होकर घर की छत पर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

UP Top News Today: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस और भाजपा की बैठक जारी है। समन्वय बैठक में चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। यूपी एसआईआर के तहत मिले नोटिस में से 2.80 करोड़ मतदाताओं को हरी झंडी दे दी गई है।

ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से गैस-तेल की सप्लाई पर असर दिखने लगा है। करीब 11 महीने बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रीफिलिंग 60 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपये से अधिक महंगा हो गया है।

यूपी के गोंडा में मोरंग व्यवसायी के अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक के पैर में लगी गोली। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

यूपी के मुरादाबाद में मझोला के बुद्धिविहर में चाकू से गोद कर निर्ममता पूर्वक बहन की हत्या और मां पर जानलेवा हमला करने के आरोपी हार्दिक के खिलाफ पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा हार्दिक की घायल मां नीलिमा की तहरीर पर लिखा गया है।

यूपी के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार सेक्टर-2 में शुक्रवार दोपहर बीटेक यूट्यूबर हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एमबीए पास हिमशिखा गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी।