
प्रयागराज में IS-227 गैंग की सक्रियता ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल की घटनाएं बताती हैं कि संगठित जमीन माफिया का नेटवर्क अब भी बेखौफ होकर काम कर रहा है। इरफान मर्डर केस से गैंग के तार जुड़े हैं। गैंग में अभी भी 120 से ज्यादा मेंबर हैं। अतीक का बेटा अली गैंग की कमान संभाल रहा है।

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अजीत का अपनी शादीशुदा साली से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पूनम इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

प्रतापगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध हालत में मौत मामले में डिप्टी जेलर समेत 3 लोगों को सस्पेंड किया गया है। मृतक का शव लकड़ियों के ढेर में जला हुआ बरामद हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में हमीरपुर को 10 में से 9.55 अंक, बरेली को 9.54 और रामपुर को 9.51 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं टॉप-5 जिलों में मैनपुरी चौथे और हरदोई पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा टॉप-10 जिलों में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, सोनभद्र और कौशांबी ने भी अपनी जगह बनाई है।
मृतका की मां ने बताया कि उस समय मैं डर गई थी, खौफ में थी। गांव के लोगों के दबाव में बेटी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। लेकिन अब बेटी की लाश को खुदवा कर पोस्टमार्टम करा कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में देवरिया बाईपास और फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद संकिसा मार्ग का चौड़ीकरण होगा।मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों/पीसीयू् शिथिलीकरण की बैठक में यह फैसला हुआ।
मथुरा में 11 श्रद्धालुओं की हुई मौत के बाद बड़ी लापरवाही सामने आई है। मोटरबोट में सुरक्षा के मानक पूरे ना होने पर भी सवाल उठे हैं। मोटरबोट में तादात से अधिक सवार तो थे ही,इसमें किसी ने लाइफ जैकेट पहनना तो दूर बोट में एक भी लाइफ जैकेट भी नहीं थी।
अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर गाँव मे एक दिन पूर्व रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद मे दूसरे पक्ष के घर पर कार से जाकर हिस्ट्री शीटर ने ताबड़तोड़ फायर किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये जिनकी हालत सामान्य है।
मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन बच्चों को लेकर गांव हुसैनपुर से आ रही थी। गांव समसो में पहुंचने पर वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना का पता लगते ही अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। दौड़ते भागते अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। कुछ बच्चों को देवबंद के गोकलपुर भेजा गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उबैद नेपाल भागकर वहां से बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की फिराक में था। जांच में सामने आया है कि सऊदी में बैठे आजाद ने पुलिस से बचने के लिए उबैद को नेपाल भागने की सलाह दी थी और वहां पर ठिकाना बनाकर भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने की योजना थी।