
UP Weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जहां, अंबेडकरनगर में शुक्रवार की सुबह धुंध और कोहरे के साथ हुई। वहीं, पश्चिम यूपी में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि, गर्मी से कुछ ही राहत मिली है।

मेरठ में एक पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। फोन पर रोक-टोक से गुस्से में आकर पत्नी ने चाकू चला दिया। पत्नी अन्य युवकों से फोन पर बात करती थी। पति ऐसा करने से रोकाता था। इसी पर दोनों के बीच विवाद होता था।

पितृ अमावस्या पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। 10 अक्टूबर की शाम तक डायवर्जन जारी रहेगा। पुलिस ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।

Meerut News: मवाना नगर और आसपास के इलाकों में सुबह करीब आठ बजे काले बादल छाने के बाद तेज आवाज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। किसानों के अनुसार, बारिश से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। सरसों की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में भी नमी मददगार होगी। किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए लाभकारी बताया।
Meerut News: मेरठ के इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण की भावना पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने सामाजिक समरसता, आपसी सम्मान और सहयोग को मजबूत राष्ट्र की नींव बताया। प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं और बेटियों की भूमिका पर जोर दिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
Meerut News: श्री रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। नंदी पर सवार महादेव की अगुवाई में देवी-देवताओं की झांकियां, बैंड, ढोल और शहनाई शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद बारात मंदिर लौटकर संपन्न हुई और रामलीला का शुभारंभ हुआ।
Meerut News: हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ मवाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका। पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की तथा नोकझोंक हुई।
Meerut News: राजमिस्त्री तालिब की मौत के 10 दिन बाद गुरुवार को रसूलपुर दभेड़ी गांव में उनकी कब्र खुदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने पत्नी इल्मा, अमन और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी पत्नी का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सत्यता पुलिस जांच रही है।
Meerut News: बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम की कप्तानी मेरठ के समीर रिजवी करेंगे। यूपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें मेरठ और गाजियाबाद के कई खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच चार दिवसीय रेड-बॉल मुकाबला 12 से 15 अक्तूबर तक मेरठ के भामाशाह पार्क में होगा। पिच की नमी और शुरुआती स्विंग निर्णायक हो सकती है।
Meerut News: छठी वाहिनी पीएसी में यूपी पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के चौथे दिन 934 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 742 ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया, जबकि 192 भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी और महिला अभ्यर्थी विशु के पैर में फ्रैक्चर हुआ।