
UP Trains Cancel LIVE: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन आशंका के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें शताब्दी से लेकर सुपरफास्ट तक शामिल हैं। लखनऊ मेल, गोरखधाम, प्रयागराज, शिवगंगा एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनें रद की गई हैं। टिकट का रिफंड नियमों के मुताबिक होगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक लाख फैसलों का हिंदी में अनुवाद पूरा हो चुका है और ये सभी निर्णय हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आम जनता व विधिक समुदाय के लिए निःशुल्क उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अतीक परिवार के खौफ से सलीम बना देवव्रत। वायरल वीडियो देखकर यूपी पुलिस देवव्रत के घर पहुंची तो सामने आया की धर्म परिवर्तन दो साल पहले हो चुका है। मामला किराएदार से जुड़ा था। पुलिस ने किराएदार से मकान खाली करवाया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि आंदोलनजीवी शब्द कहां से आया है।नोएडा श्रमिक आंदोलन में सत्यम वर्मा के खिलाफ रासुका लगाने के मामले में इस शब्द का इस्तेमाल हुआ है। विचारधारा और साहित्य को हिरासत का आधार बनाने पर सवाल उठाया गया है।
Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के करीब एक महीने बाद 458 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन सूची जारी की है। इनमें 312 छात्र और 146 छात्राएं शामिल हैं। इस सत्र में 25 राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पहली बार आवंटन प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीकृत की गई। आवंटित छात्रावास में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
Prayagraj News: वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को 34वां स्थापना दिवस समारोह स्पेक्ट्रा-2026 मनाया गया। ‘रिदम ऑफ द वर्ल्ड’ थीम पर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और तकनीक पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापकों को श्रद्धांजलि, प्रार्थना, ध्वजारोहण और कॉलेज गान से हुई। मुख्य अतिथि बाबू फ्रांसिस समारोह में उपस्थित रहे।
Prayagraj News: प्रयागराज में जनगणना-2027 की तैयारियों की जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समीक्षा की। उन्होंने गणना ब्लॉकों को अंतिम रूप देकर उनका भौतिक सत्यापन कराने और प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 14 नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना होगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनसंख्या गणना और 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण किया जाएगा।
Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में जीएसटी सुधारों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। विशेषज्ञों ने छोटे कारोबारियों के लिए जीएसटी प्रक्रिया सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। प्रो. सुनील कुमार ने तकनीकी दिक्कतों, संसाधनों की कमी और अनुपालन लागत का उल्लेख किया। वक्ताओं ने राजस्व, दक्षता, समानता, डिजिटलीकरण तथा केंद्र-राज्य समन्वय को अहम बताया।
Prayagraj News: प्रयागराज में आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भगवतपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मौजूद रहने को कहा गया। एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन और बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक रहेगी।
Prayagraj News: शारदीय नवरात्र और दशहरा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी की है। शहर के 357 पंडालों, प्रमुख देवी मंदिरों, रामलीला आयोजनों और जुलूसों पर विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी तैनात होगी, जबकि महिला पुलिस, एंटी रोमियो टीम और ड्रोन कैमरे भी सक्रिय रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।