ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशअब ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, आगरा से दिल्ली केवल 90 मिनट में पूरा होगा सफर

अब ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, आगरा से दिल्ली केवल 90 मिनट में पूरा होगा सफर

अब ट्रैक पर वंदे भारत मेट्रो दौड़ाने की तैयारी है। यह ट्रेन आगरा से दिल्ली केवल 90 मिनट में सफर पूरा करेगी। जुलाई में इसका ट्रायल होगा। रेलवे के अनुसार नई ट्रेन नई दिल्ली इंटरसिटी की जगह लेगी।

अब ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, आगरा से दिल्ली केवल 90 मिनट में पूरा होगा सफर
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,आगराWed, 22 May 2024 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सेवा शुरू होने जा रही है। वंदे भारत की यह नई सेवा राजधानी दिल्ली से ताजनगरी के लिए शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि 200 किलोमीटर के इस सफर को वंदे भारत मेट्रो के जरिए सिर्फ 90 मिनट में पूरा किया जाएगा। ट्रेन का ट्रायल जुलाई माह में होगा। आगरा से दिल्ली के बीच इस समय दो वंदेभारत सफर कर रही हैं। एक खजुराहो और दूसरी भोपाल से दिल्ली तक चलती है। अब रेलवे ने आगरा से दिल्ली के बीच नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को चलाने की योजना बनाई है।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इस रूट पर 160 किमी/ घंटा की रफ्तार से नई वंदे भारत फर्राटा भरेगी। ट्रेन 16 कोच वाली होगी। ट्रेन का ट्रायल जुलाई में आगरा-दिल्ली सेक्शन में होगा। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि ट्रेन नई दिल्ली इंटरसिटी की जगह ले सकती है।

भारतीय रेलवे फिलहाल 150 से 200 किमी की दूरी शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी कर रहा है। पिछले सप्ताह पलवल से वृंदावन रोड स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन पर कवच सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया था। परीक्षण के समय रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन व सीईओ जया वर्मा सिन्हा भी मौजूद रही थीं। 

नई दिल्ली इंटरसिटी से प्रतिदिन 5 हजार यात्री करते हैं सफर 
सुबह 8 बजे आगरा कैंट से चलकर नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रतिदिन आगरा से 5 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें दैनिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य यात्री शामिल होते हैं। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि लोगों को नया अनुभव देने और कम समय में दिल्ली पहुंचाने के लिए रेलवे आगरा-दिल्ली के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की पूरी तैयारी कर चुका है। जुलाई में ट्रायल के बाद ट्रेन आगरा से चलना शुरू होगी।