
प्रयागराज माघ मेला प्रशासन द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के 'शंकराचार्य' संबोधन पर उठाए गए सवालों के जवाब में अब संत की ओर से तीखा पलटवार किया गया है। उनके अधिवक्ता अंजनी कुमार मिश्रा के माध्यम से प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है।

प्रयागराज में वायुसेना का ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद तालाब में गिर गया। इससे बड़ा हादसा टल गया है। विमान में सवार दोनों पायलटों को बचा लिया गया है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता लखनऊ रेफर कर दिया है।

समाजवादी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। मंगलवार को सपा ने अपने सभी सांसदों की बैठक लखनऊ में बुलाई। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से भी गठबंधन को लेकर संकेत मिले हैं।

यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम से पूरब तक बारिश के साथ ही गलन और ठंड भी दोबारा बढ़ेगी। यूपी में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे व्यापक बारिश के आसार बन रहे हैं।

यूपी पुलिस का अजब कारनामा राजधानी लखनऊ में ही सामने आया है। पुलिस वाले हाईकोर्ट में ही दबिश देने पहुंच गए। अंदर जाने के लिए पास भी नहीं बनवाया और झूठ बोलकर गेट पार कर गए। अंदर हंगामा मचने और जानकारी पर खलबली मच गई। तीन को निलंबित कर दिया गया है।

अगर आपके पास एक से ज्यादा गाड़ियां हैं और उन पर लगे फास्टैग एक ही मोबाइल नंबर से लिंक हैं तो सावधान होने की जरूरत है। हो सकता है कि आपकी एक ही गाड़ी टोल से पार करे लेकिन पैसा दोनों फास्टैग से कट जाए। ऐसा ही मामला पकड़ में आया है।

लुटेरी दुल्हन की खबरें तो आती रहती हैं। कानपुर में लुटेरे दूल्हे का मामला सामने आया है। इस दूल्हे ने शादी से पहले ही ससुरालियों को कंगाल कर दिया है। उसने ऐसा जाल बुना कि होने वाली पत्नी के साथ पूरा परिवार उसमें फंस गया।

पश्चिम बंगाल में नोबल पुरस्कार विजेता व अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की उम्र और उनकी मां की आयु में 15 साल से भी कम अंतर होने पर नोटिस जारी किया गया। उसके बाद ऐसी विसंगतियों पर देश भर में चर्चा छिड़ गई है। यूपी में ऐसे 72 लाख वोटर मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एआई डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस क्षमता एक गीगावाट की होगी। दावोस में एएम ग्रीन सूमह के साथ इसे लेकर ऐतिहासिक एमओयू साइन किया गया है। इसमें 2.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।

यूपी के मिर्जापुर में जिम की आड़ में यौन शोषण और धर्मांतरण का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे चार जिमों को सील किया है। तीन सगे भाइयों और जीजा को गिरफ्तार किया है।

मथुरा में बीच सड़क दंगल देखने को मिला है। ट्रैफिक सिपाही ने आपा खो दिया और ऑटो चालक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाते ही ऑटो चालक का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने तुरंत पलटवार करते हुए सिपाही को जोरदार मुक्का मार दिया।

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। गांवोंं में सुविधाएं पहुंचाने और वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम जोर-शोर से हो रहा है।

प्रयागराज माघ मेले में स्नान के दौरान विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया। प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस भेजकर पूछा है कि आप अपने नाम के साथ शंकराचार्य क्यों लिखते हैं। 24 घंटे में उनसे जवाब मांगा गया है।

यूपी के प्रतापगढ़ में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को पकड़ने के बाद भी पति दिल पर पत्थर रखकर अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन पत्नी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। अंततः पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ खुद शादी करा दी।

यूपी के बागपत में एलिवेटिड हाईवे पर घने कोहरे के चलते एक के बाद एक 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक है।

राम सिंह ने अपनी तीसरी पत्नी प्रीति की हत्या के बाद उसके शव के साथ 10 दिनों तक हैवानियत की। वह रोज शव का एक हिस्सा कुल्हाड़ी से काटता और उसे एक लोहे के संदूक में डालकर जला देता था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बिना मान्यता चल रहे एक मदरसे को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि मान्यता न होना मदरसे को बंद करने का आधार नहीं हो सकता है। इसके साथ ही वहां लगी सील को 24 घंटे में हटाने का आदेश दिया है।

सांसद राहुल गांधी सांसद निधि से बनकर तैयार हुई 26153700 रुपये से बनी 31 सड़कों का भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोकार्पण कर जनता को सौंपेंगे। इसके साथ 5039500 रुपये से बनने वाली आठ सड़कों का शिलान्यास करेंगे।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अपनी पत्नी अपर्णा यादव से मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। अपर्णा पर प्रतीक ने जो आरोप लगाए हैं, उससे साफ है कि काफी समय से वह परेशान थे।