
जहानाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। शव के टुकड़े पुल से नीचे सड़क पर बिखर गए। बुजुर्ग प्रखंड कार्यालय से रिटायर्ड कर्मी थे। वह रेलवे ट्रैक क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

जमशेदपुर में टाटानगर रेल पुलिस ने वंदे भारत ट्रेन पर एक महिला यात्री से पैसे और सामान चोरी करने की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाएं खानाबदोस प्रवृत्ति की हैं और पहले भी स्टेशन पर चोरी के आरोप में पकड़ी जा चुकी हैं।

यूपी में वंदेभारत पर पत्थरबाजी करने वाले पत्थरबाजों की फोटो स्टेशनों पर लगाई जाएगी। फोटो पर उन पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र होगा। ऐसा इसलिए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जुलाई 2023 से अब तक वंदेभारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत सेवाओं का विस्तार तेजी से किया है। दिसंबर 2025 तक 164 वंदे भारत ट्रेनें 274 जिलों में चल रही थीं। इन ट्रेनों ने यात्री पसंद को बदल दिया है, क्योंकि ये साफ, आरामदायक और समय से चलने वाली हैं।
सोमनाथ, मुजफ्फरपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस 26501 पर शरारती तत्वों ने पत्थर मारा, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और CCTV फुटेज की मांग की। घटना शाम 5:05 बजे मुजफ्फरपुर से बापूधाम के लिए ट्रेन के चलने के दौरान हुई। कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
मुजफ्फरपुर में पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना हुई। शरारती तत्वों ने ट्रेन की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
वंदे भारत एक्सप्रेस के वेंडर ने चारबाग स्टेशन पर एक यात्री को धक्का दे दिया। यात्री ने गलत खाना दिए जाने की शिकायत की थी। वेंडर ने उसे पीटने के लिए बेल्ट भी निकाली, लेकिन अन्य वेंडरों ने उसे रोका। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और आईआरसीटीसी को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
चक्रधरपुर। शनिवार को हावड़ा से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री बेहोश हो गई। सीनी रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना मिलने के बाद ट्रेन को लगभग आधा घंटे रोका गया और महिला को मेडिकल सुविधा प्रदान की गई। इसके बाद ट्रेन राउरकेला के लिए रवाना हुई।
रेलवे ने अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है। अब यह ट्रेन जालंधर कैंट के बजाय गुरदासपुर से होकर गुजरेगी। सिर्फ 5 घंटे में सफर पूरा करने वाली इस ट्रेन का नया टाइमटेबल जारी।
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सहारनपुर से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस